डिजिटल इंडिया की नई छलांग! 6G, स्वदेशी 4G Stack और 5 ट्रिलियन डॉलर का लक्ष्य

भारत अब 6G टेक्नोलॉजी की ओर कदम बढ़ा चुका है। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अनुसार, भारत जल्द ही जापान और जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। ऐसे में डिजिटल क्षेत्र में मजबूती भारत की प्राथमिकता बन गई है, और सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है।

22 महीनों में 5G, अब 6G की बारी!
भारत ने मात्र 22 महीनों में रिकॉर्ड समय में 5G रोलआउट कर दिया, जो पूरी दुनिया में सबसे तेज है। मंत्री ने बताया कि देश के 99% क्षेत्र तक 5G कनेक्टिविटी पहुंच चुकी है। अब सरकार 6G टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रही है।

6G के आने से इंटरनेट स्पीड 100 Mbps तक पहुंच सकती है, जो मौजूदा 20 Mbps से 5 गुना तेज होगी।
10 साल पहले भारत में इंटरनेट स्पीड सिर्फ 1.5 Mbps थी, जो अब कई गुना बढ़ चुकी है।
सिंधिया के अनुसार, 2028 तक भारत की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन डॉलर और 2030 तक 6 ट्रिलियन डॉलर को पार कर सकती है।
भारत: दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मार्केट
भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन मार्केट और तीसरा सबसे बड़ा ओवरऑल मार्केट है। तेजी से बढ़ती डिजिटल तकनीक भारत में नई संभावनाओं के द्वार खोल रही है।

डिजिटल पेमेंट में भारत ने रचा इतिहास!
भारत में 46% से अधिक लेनदेन डिजिटल हो रहे हैं, जिनका कुल मूल्य 170 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि भारत सिर्फ एक सर्विस नेशन ही नहीं, बल्कि एक प्रोडक्ट नेशन भी बने, जिससे स्वदेशी तकनीकों को बढ़ावा मिले। इसी कड़ी में BSNL स्वदेशी 4G सेवा विकसित कर रहा है।

स्वदेशी 4G Stack: 18 महीनों में तैयार होगा
सरकारी कंपनी C-DoT और तेजस नेटवर्क मिलकर स्वदेशी 4G स्टैक विकसित कर रही हैं।

C-DoT कोर डेवलपमेंट का काम देखेगा, जबकि Tejas रेडियो एक्सेस नेटवर्क बनाएगा।
अगले 18 महीनों में भारत अपना खुद का 4G Stack बना लेगा।
ऐसा करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश होगा।
डिजिटल भारत की नई छलांग!
भारत की 5G से 6G की ओर बढ़ती रफ्तार, स्वदेशी 4G टेक्नोलॉजी और डिजिटल पेमेंट क्रांति दर्शाते हैं कि आने वाले वर्षों में भारत डिजिटल सुपरपावर बनने की ओर अग्रसर है।

यह भी पढ़ें:

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसा: रेलवे की लापरवाही या भीड़ प्रबंधन की चूक