देशभर में मौसम में बदलाव के कारण घने कोहरे का असर यातायात पर देखने को मिल रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है, जबकि घना कोहरा भारतीय रेलवे के संचालन को प्रभावित कर रहा है। भारतीय रेलवे को रोज़ाना दर्जनों ट्रेनें रद्द करनी पड़ रही हैं। 8 जनवरी 2025 को भी 20 से अधिक ट्रेनों का संचालन नहीं किया जाएगा। रेलवे ने अधिकतर ट्रेनों को 10 जनवरी 2025 तक के लिए कैंसिल कर दिया है। आइए जानते हैं 8 जनवरी 2025 को कौन सी ट्रेनों को रद्द किया गया है।
कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट:
गाड़ी संख्या- 55074: बढ़नी-गोरखपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन रद्द
गाड़ी संख्या- 55073: गोरखपुर-बढ़नी अनारक्षित विशेष ट्रेन रद्द
गाड़ी संख्या- 55056: गोरखपुर-छपरा अनारक्षित विशेष ट्रेन रद्द
गाड़ी संख्या- 55055: छपरा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन रद्द
गाड़ी संख्या- 55036: गोरखपुर कैंट-सीवान अनारक्षित विशेष ट्रेन रद्द
गाड़ी संख्या- 55035: सीवान-गोरखपुर कैंट अनारक्षित विशेष ट्रेन रद्द
गाड़ी संख्या- 55038: थावे-सीवान अनारक्षित विशेष ट्रेन रद्द
गाड़ी संख्या- 55037: सीवान-थावे अनारक्षित विशेष ट्रेन रद्द
गाड़ी संख्या- 55098: गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज अनारक्षित विशेष ट्रेन रद्द
गाड़ी संख्या- 55097: नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट अनारक्षित विशेष ट्रेन रद्द
गाड़ी संख्या- 55048: गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज अनारक्षित विशेष ट्रेन रद्द
गाड़ी संख्या- 55047: नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट अनारक्षित विशेष ट्रेन रद्द
ट्रेन संख्या- 22429: दिल्ली से पठानकोट ट्रेन रद्द
ट्रेन संख्या- 12497: नई दिल्ली-अमृतसर ट्रेन रद्द
ट्रेन संख्या- 12498: अमृतसर से नई दिल्ली चलने वाली ट्रेन रद्द
ट्रेन संख्या- 12459: दिल्ली से अमृतसर चलने वाली ट्रेन रद्द
ट्रेन संख्या- 14681: दिल्ली से जालंधर चलने वाली ट्रेन रद्द
ट्रेन संख्या- 12054: अमृतसर जंक्शन-हरिद्वार चलने वाली ट्रेन रद्द
ट्रेन संख्या- 12053: हरिद्वार से अमृतसर चलने वाली ट्रेन रद्द
ट्रेन संख्या- 22423: गोरखपुर से अमृतसर चलने वाली ट्रेन रद्द
ट्रेन संख्या- 14662: जम्मूतवी से बाड़मेर चलने वाली ट्रेन रद्द
ट्रेन संख्या- 14661: बाडमेर से जम्मू तवी के लिए चलने वाली ट्रेन रद्द
लेट होने वाली ट्रेनें:
इसके अलावा, जिन ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, वे भी अपने समय से काफी देर से चल रही हैं। कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन करीब 8 से 10 घंटे की देरी से हो रहा है। उदाहरण के लिए, ट्रेन संख्या 22403 पुडुचेरी-नई दिल्ली एक्सप्रेस जो 8 जनवरी (आज) को पुडुचेरी से सुबह 9.55 बजे रवाना होने वाली थी, अब 1 घंटे 5 मिनट की देरी से 11.00 बजे पुडुचेरी से रवाना होगी।
यह भी पढ़े :-
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check