कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है. एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी. एग्जाम का आयोजन 9 दिसंबर 2024 को किया जाएगा.
अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि टियर 1 परीक्षा के लिए हाॅल टिकट जारी किया गया है. इस भर्ती परीक्षा के द्वारा कुल 312 रिक्त पदों को भरा जायेगा. चयन टियर 1, टियर 2 परीक्षा, डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के द्वारा किया जाएगा. आयोग ने एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए लिंक 2 दिसंबर को एक्टिव किया था.
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करें.
अब हिंदी ट्रांसलेटर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करें.
लाॅगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट करें.
हाॅल टिकट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
अब चेक करें और डाउनलोड करें.
परीक्षा का पैटर्न क्या है?
पेपर I में सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी के प्रश्न शामिल होंगे. परीक्षा का समय दो घंटे का होगा. एग्जाम में 100 नंबरों के कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. पेपर 1 में केवल बहुविकल्पीय, वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न ही होंगे. पेपर 2 में सभी गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे. वर्णनात्मक एसएससी जेएचटी पेपर में एक निबंध और अनुवाद शामिल होगा. पेपर 2 की परीक्षा 200 नंबरों की होगी. एग्जाम के जरिए जूनियर, सीनियर और जूनियर हिंदी अनुवादकों के 312 पदों पर भर्तियां की जाएगी. अप्लाई की प्रक्रिया 2 अगस्त से शुरू होकर 25 अगस्त तक चली थी.
यह भी पढ़े :-
अगर आप भी एयर प्यूरीफायर खरीदने का मन बना रहे हैं, तो जरूर चेक कर ले ये 2 चीजें
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check