एक शराबी सड़क के किनारे बहुत ज्यादा पीने के कारण लगभग बेहोश सा पड़ा हुआ था।
एक भले आदमी ने उसके पास आकर पूछा, “आखिर इतनी ज्यादा पीने की क्या जरूरत थी?”
शराबी: मजबूरी थी पीने के अलावा और कोई चारा ही नहीं था।
भला आदमी: आखिर ऐसी क्या मजबूरी हो गई थी? शराबी: बोतल का ढक्कन गुम हो गया था।😂😜😅😂😂😜
**********************************************************************************************************
एक बार एक व्यक्ति बार में पहुँचा और एक बीयर की आईर दी। अभी बह पुरी भी खत्म नहीं कर पाया था कि उसे टॉयलेट जाना पड़ा। वह अपनी बीयर यूँही छोडकर नहीं जाना चाहता था, उसे डर था कि अगर उसने अपना ग्लास टेबल पर छोडा तो कोई और आके उसे पी जायेगा। उसने एक तरकीब निकाली, अपने ग्लास के पास टेबल पर उसने एक नोट लिख कर छोडा – “मैंने इस बीयर में थूका हुआ है, इसे ना पियें” और बाथरूम की तरफ़ चला गया। जब वापस आया तो बीयर तो उसे वैसे कि वैसे ही मिली, साथ ही एक नोट और मिला, जिसपर लिखा था – “मैंने भी थूक दिया है”😂😜😅😂😂😜
**********************************************************************************************************
एक मंत्री जी गाँव में चुनाव की सभा में जा रहे थे। गाँव से पहले ही उनकी कार के नीचे एक कुत्ता आ गया। एक्सीडेंट में कुत्ता भी मर गया और कार भी ख़राब हो गयी। मंत्री जी ने ड्राइवर को गाँव वालों को मदद के लिए बुलाने भेजा। करीब एक घंटे के बाद जब ड्राइवर लौटा तो उसके गले में ढेर सारी मालाएं पड़ी हुई थी। मंत्री जी कुछ समझ नहीं आया तो उन्होंने ड्राइवर से पूछा, “तुमने ऐसा क्या किया जो तुम्हारा इतना सम्मान हुआ?”
ड्राइवर: “मैंने तो सिर्फ इतना कहा कि मंत्री जी की कार का एक्सीडेंट हो गया है, और कुत्ता मर गया।”😂😜😅😂😂😜
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check