क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपना रिकार्ड 133वां अंतरराष्ट्रीय गोल दागकर पुर्तगाल को नेशंस लीग फुटबाल टूर्नामेंट में पोलैंड पर 3-1 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई जबकि एक अन्य मैच में स्पेन ने डेनमार्क को 1-0 से हराया।
रोनाल्डो ने 37वें मिनट में राफेल लेओ के शॉट के पोस्ट से टकराने के बाद रिबाउंड पर गोल किया। इससे पहले बर्नार्डो सिल्वा ने 26वें मिनट में पुर्तगाल की तरफ से पहला गोल किया था।
रोनाल्डो इस साल के शुरू में यूरोपीय चैंपियनशिप में पुर्तगाल की तरफ से पांच मैचों में एक भी गोल नहीं कर पाए थे लेकिन नेशंस लीग में उन्होंने अभी तक जो तीन मैच खेले हैं उन सभी में वह गोल करने में सफल रहे। इनमें क्रोएशिया के खिलाफ किया गया गोल भी शामिल है जो उनके करियर का 900वां गोल था।
पोलैंड की तरफ से एकमात्र गोल मिडफील्डर पियोत्र ज़िलिंस्की ने 78वें मिनट में किया लेकिन डिफेंडर जान बेडनारेक ने खेल समाप्त होने से दो मिनट पहले आत्मघाती गोल करके पुर्तगाल की बड़ी जीत सुनिश्चित की।
पुर्तगाल ग्रुप ए1 में तीन मैचों में नौ अंकों के साथ शीर्ष पर है। क्रोएशिया के छह अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर है। उसने ज़गरेब में खेले गए मैच में स्कॉटलैंड को 2-1 से हराया।
स्पेन ने नेशंस लीग के एक अन्य मैच में मार्टिन ज़ुबिमेन्डी के 79वें मिनट में किए गए गोल की मदद से डेनमार्क को 1-0 से हराया। इस जीत से मौजूदा चैंपियन स्पेन के ग्रुप ए4 में तीन मैचों के बाद सात अंक हो गए हैं। डेनमार्क छह अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। सर्बिया के चार अंक हैं। उसने एक अन्य मैच में स्विट्जरलैंड को 2-0 से पराजित किया
लीग सी में कोसोवो ने लिथुआनिया को 2-1 से, जबकि रोमानिया ने साइप्रस को 3-0 से हराया।
यह भी पढ़े :-
करीना ने बताया अपना पहला बॉलीवुड क्रश, बहन करिश्मा की सबसे बुरी फिल्म का भी किया जिक्र
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check