माही श्रीवास्तव ,अक्षत रावत और प्रियंका सिंह का गाना ‘टोना लागो ना’ रिलीज हो गया है।
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से प्रियंका सिंह, अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और अभिनेता अक्षत रावत का गाना ‘टोना लागो ना’ रिलीज किया गया है। गाने में एक छोटी ही सही लेकिन बड़ी प्यारी लव स्टोरी को दिखाया गया है। माही अपने प्यार को पाने और उसे देखने के लिए हर जगह पहुंच जाती हैं।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत गाना ‘टोना लागो ना’ निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को प्रियंका सिंह ने गाया है। इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव और अक्षत रावत नजर आ रहे हैं।इस गाने को दुर्गेश भट्ट ने लिखा है, जबकि संगीतकार साजन मिश्रा हैं। मिक्स एंड मास्टर आर्यन ने किया है। वीडियो डायरेक्टर एवं डीओपी अरशद खान हैं।इस गीत का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
यह भी पढ़े :-
करीना ने बताया अपना पहला बॉलीवुड क्रश, बहन करिश्मा की सबसे बुरी फिल्म का भी किया जिक्र
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check