रेस्टोरेंट हो या फिर घर प्याज के शौकीन हर मौसम और हर खाने के साथ में कच्चा प्याज को खाना पसंद करते हैं। विशेषज्ञ की मानें तो प्याज का सेवन सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। प्याज के सेवन के कई जादुई लाभ है जिन्हे हम सभी जाते है लेकिन यही प्याज जब हमारे शरीर में जरूरत से ज्यादा पहुंचता है तो नुकसानदेह हो सकता है। कच्चे प्याज के सेवन से ब्लड शुगर लेवल तो प्रभावित होता ही है, पेट की कई समस्याएं भी हमें परेशान कर सकती हैं। हम में से ज्यादातर लोगों को बेहद पसंद आने वाली कच्ची प्याज कभी-कभी हमारे शरीर के लिए समस्याओं का कारण बन सकती है। कच्ची प्याज आपकी हेल्थ के लिए कैसे नुकसानदायक है आइए जानें,
गैस और एसिडिटी की परेशानी
गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और इस मौसम में कच्चा प्याज हमें लू की समस्या से दूर रखने की उपयोगिता निभाता है वैसे तो अगर इसका सेवन सीमित मात्रा में नही किया जाए तो एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। कच्चे प्याज में पाए जाने वाले ग्लूकोज और फ्रक्टोज की अधिक मात्रा होने के कारण। जरूरत से ज्यादा ग्लूकोज और फ्रक्टोज की मात्रा हमारे शरीर में शुगर का स्तर बढाता है। ऐसे में कच्चे प्याज को पचाने में काफी मुश्किलें आ सकती हैं, जिसकी वजह से आपको अपच और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
कब्ज और पेट दर्द के समस्या
जो लोग अधिक मात्रा में कच्चा प्याज खाते है उन सभी को कब्ज और पेट दर्द जैसी समस्या भी हो सकती है। दरअसल, प्याज इसमें फाइबर की अधिकता होती है। अधिक मात्रा में फाइबर उपस्थित होने के कारण यह पेट दर्द और कब्ज जैसी परेशानी होने का कारण बनती है।
त्वचा पर रैशेज की समस्या
ऐसा देखा गया है की हम में से कुछ लोगों को स्किन पर प्याज का रस के इस्तेमाल करने से खुजली, जलन और रैशेज की परेशानी होती है।
सीने में जलन
कच्चे प्याज का अधिक मात्रा में सेवन स्वास्थ्य पर विपरीत असर डालता है कभी कभी इस से सीने में जलन की समस्या भी हो सकती है। प्याज में पोटैशियम पाया जाता है उससे हमारे शरीर में पोटैशियम की अधिकता हो जाती है, तो ऐसे में आपके सीने में जलन की परेशानी होने की संभावना भी बढ़ जाती है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check