दिल्ली, झारखंड, उप्र, ओडिशा और हरियाणा ने अपने-अपने हॉकी मुकाबले जीते

14वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के तीसरे दिन दिल्ली, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा और हरियाणा ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों पर जीत दर्ज की हैं।
आज यहां चंडीगढ़ के सेक्टर 42 स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में सुबह पूल एच के मुकाबले में दिल्ली हॉकी ने पुडुचेरी हॉकी को 10-0 से हराया। मैच के दौरान नमन शर्मा ने (चौथे, 41वें मिनट) और ताशु ने (15वें, 55वें मिनट) ने दो गोल किए। जबकि अनिल कुमार ने (18वें), उदय रंधावा ने (23वें), आर्यन ने (28वें), नैतिक राणा (51वें), उत्तम (59वें) और सुशांत सेहरावत ने (60वें मिनट) गोल किए।
वहीं पूल एच के एक अन्य मुकाबले में हॉकी झारखंड ने हॉकी हिमाचल पर 6-0 से जीत दर्ज की। यह मुकाबला पहले हाॅफ में गोल रहित रहा। जबकि दूसरे हाफ में झारखंड के फगुवा होरो ने (41वें, 43वें मिनट) में गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। निकोलस टोपनो (42वें), गंगा टोपनो ने (51वें), रोहित प्रधान ने (56वें ) और भेंगरा ग्लेडशन ने (58वें मिनट) गोल किये।

पूल ए में उत्तर प्रदेश हॉकी ने हॉकी आंध्र प्रदेश को 18-0 से रौंदा। इस मैच में राघवेंद्र सिंह चौहान (12वें, 14वें, 17वें, 23वें, 26वें, 42वें, 44वें मिनट) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात गोल किए। कप्तान केतन कुशवाह (18वें, 23वें, 27वें) ने हैट्रिक बनाई, जबकि अली शाहरुख ने (दूसरे, 43वें), उज्ज्वल पाल ने (25वें, 30वें) और राजभर प्रहलाद ने (34वें, 51वें) ने दो-दो गोल किए। मोहम्मद आतिफ रेनी ने (45वें) और मोहम्मद आकिब रेनी ने (48वें) मिनट में गोल दागे।

पूल बी के मुकाबले में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने हॉकी राजस्थान को 15-0 से हराया। ओडिशा की ओर से सलमान लाकड़ा ने (30वें, 35वें, 60वें मिनट) गोलकर हैट्रिक बनाई। डैडेल जे स्टेनली ने (तीसरे’, 28वें), रितिक लाकड़ा ने (15वें’, 27वें) और सुजीत बारला (12वें, 39वें) ने दो-दो गोल किए। आलोक कुजूर (नौं’), बिशाल कैथा (11वें), आशीष कुमार टोप्पो ने (19वें), मिथलेस केरकेट्टा ने (23वें), अमित किरो ने (49वें) और सलीम बिलुंग ने (57वें) गोलकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई।

हॉकी हरियाणा ने पूल सी के मुकाबले में तेलंगाना हॉकी को 9-0 से हराया। हरियाणा कप्तान अंकुर रॉय (तीन, 39वें, 51वें मिनट में) गोल किये। रोहित सिंह ने (35वें, 42वें), अंकुश ने (12वें), निखिल ने (29वें), हैप्पी ने (59वें) और रौनक राणा ने (60वें मिनट) में गोल किए।

यह भी पढ़े :-

 

फूलगोभी का सूप: वजन घटाने का एक स्वादिष्ट और पौष्टिक तरीका, जाने बनाने की विधि