भारत ने शतरंज ओलंपियाड 2024 में ओपन वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इस टूर्नामेंट में यह भारत का पहला स्वर्ण है। इससे पहले भारत ने 2022 में कांस्य पदक जीता था। यह टूर्नामेंट घरेलू सरजमीं पर ही आयोजित किया गया था। वहीं, 2014 में भारतीय टीम ने कांस्य पदक जीता था।
भारत ने जीता ऐतिहासिक स्वर्ण
भारतीय टीम में गुकेश, प्रज्ञानंद, अर्जुन एरिगैसी, विदित गुजराती, पेंटाला हरिकृष्णा और श्रीनाथ नारायणन (कप्तान) शामिल थे। अर्जुन एरिगैसी और डी गुकेश ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की और दूसरे स्थान पर रहने वाले चीन ने अमेरिका के खिलाफ दो अंक गंवाए, जिससे भारत को फायदा मिला और पदक जीतने में कामयाबी मिली। भारतीय टीम ने इस प्रतियोगिता में शानदार शुरुआत की थी। पिछले संस्करण के चैंपियन उज्बेकिस्तान से ड्रॉ होने से पहले टीम ने अपने पहले आठ मुकाबले जीते थे।
भारत ने हासिल किए 21 अंक
ग्रैंडमास्टर डी गुकेश, अर्जुन एरिगैसी और आर प्रज्ञानंद ने स्लोवेनिया के खिलाफ 11वें दौर में अपने अपने मैच जीते। विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर गुकेश और अर्जुन एरिगेसी ने एक बार फिर अहम मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया जिससे भारत को ओपन वर्ग में अपना पहला खिताब जीतने में मदद मिली। स्लोवेनिया के खिलाफ मुकाबले में गुकेश ने काले मोहरों से व्लादिमीर फेडोसेव के खिलाफ तकनीकी चरण में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। हालांकि उन्हें मुश्किल से जीत मिली, लेकिन 18 वर्षीय ग्रैंडमास्टर ने शानदार रणनीति अपनाई। एरिगैसी ने तीसरे बोर्ड पर काले मोहरों से खेलते हुए जान सुबेलज को मात दी। इसके बाद प्रज्ञानंद ने फॉर्म में आते हुए एंटोन डेमचेंको पर एक शानदार जीत हासिल की। इससे भारत ने एक मैच रहते स्लोवेनिया पर 3-0 से जीत हासिल की। भारतीय पुरुष टीम ने 22 में से 21 अंक हासिल किए। खिलाड़ियों ने सिर्फ उज्बेकिस्तान के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला।
यह भी पढ़े :-
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check