गायिका प्रियंका सिंह और अभिनेत्री काजल त्रिपाठी का देवी गीत ‘कलशा बईठवनी’ रिलीज हो गया है।
भक्ति से सराबोर करने वाला देवी गीत ‘कलशा बईठवनी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी लेकर आई है, जिसे प्रियंका सिंह ने गाया है।इस गीत के वीडियो में काजल त्रिपाठी इंडियन लुक में माता की भक्ति में लीन दिख रही हैं। वह माताजी के आगमन की तैयारी में पलके बिछाए खड़ी है और माता रानी की राह निहार रही है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत देवी गीत ‘कलशा बईठवनी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को शुभदयाल सोहरा ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू रावत ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, एडिटर आलोक यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
यह भी पढ़े :-
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check