भारत में यूरोपीय संघ (ईयू) के दूत उगो अस्तुतो ने भारत में जारी जल परियोजनाओं की सफलता पर प्रकाश डाला और इस बात पर बल दिया कि यूरोपीय संघ और भारत ने एक मजबूत एवं अभिनव जल प्रबंधन साझेदारी विकसित की है।
बुधवार को भारत-यूरोपीय संघ जल मंच के उद्घाटन के अवसर पर अस्तुतो ने जल प्रबंधन में भारत के साथ बढ़ते सहयोग की प्रशंसा की तथा इस साझेदारी को अफ्रीका तक विस्तारित करने में रुचि व्यक्त की।
अस्तुतो ने कहा, ‘‘हमने भारत में एक सफल साझेदारी विकसित की है। अब हम अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं, ताकि हम अभिनव जल प्रबंधन योजनाएं विकसित कर सकें और क्षेत्रीय जल सुरक्षा को बढ़ावा दे सकें।’’
उन्होंने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ जल सहयोग ने नदी बेसिन प्रबंधन और उपचारित जल के सुरक्षित पुन: उपयोग जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है।
भारत के जल संसाधन राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण ने कहा कि यह साझेदारी भारत के जल प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन पर लचीले रुख को बढ़ाने में सहायक होगी।
यह भी पढ़े :-
कभी नहीं देखी दीपिका की फिल्म, नवाजुद्दीन सिद्दीकी का चौंकाने वाला बयान
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check