युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह का एक इंटरव्यू हाल ही में सामने आया है जिसमें वह दो भारतीय लीजेंड्री कप्तान कपिल देव और एमएस धोनी को लेकर तीखी बयानबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। माही को लेकर अकसर योगराज का गुस्सा फूटता रहता है, मगर इस बार उन्होंने कपिल देव का नाम लेकर भी अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने इंटरव्यू में यह तक कह दिया कि वो हाल करके छोड़ूंगा दुनिया थूकेगी तुझ पर।
एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में योगराज सिंह युवराज सिंह पर की गई अपनी मेहनत के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अपने बेटे को बड़ा क्रिकेटर बनाने के लिए उन्होंने अपनी मां को गांव भेज दिया, पत्नी को घर से निकाल दिया। उन्होंने यह तक कहा कि अगर उनकी पत्नी युवराज सिंह को लेकर चली जाती तो वह दूसरी शादी करके एक और बेटा पैदा करेंगे और उसे क्रिकेटर बनाएंगे। योगराज दुनिया को दिखाना चाहते थे कि वह क्या चीज है। इस बातचीत के दौरान उन्होंने कपिल देव पर अपनी भड़ास निकाली।
योगराज सिंह ने कहा, “मैं जिंदगी में लोगों को दिखाना चाहता हूं कि योगराज चीज किया है, जिसको तुमने नीचे गिराया है। आज सारी दुनिया मेरे पैरों के नीचे हैं, सलाम करती है। और वो लोग जिन्होंने बहुत बुरा किया था…किसी को कैंसर है, किसी का घर टूट गया, कोई मगर गया और किसी के घर में बेटा ही नहीं है। आप समझ रहे हो मैं किसकी बात कर रहा हूं…उस आदमी ने जो किया वो आपके ग्रेटेस्ट कैप्टन ऑफ ऑल टाइम मिस्टर कपिल देव, उसको मैंने कहा था कि वो हाल करके छोड़ूंगा दुनिया थूकेगी तुझ पर। आज युवराज सिंह के पास 13 ट्रॉफी है और तेरे पास एक ही है वर्ल्ड कप।”
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check