पेरिस पैरालंपिक गेम्स 2024 में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन जारी है. शूटिंग और बैडमिंटन के बाद एथलेटिक्स में भी मेडल आ रहे हैं और इसी क्रम में भारत के योगेश कथूनिया ने पुरुषों के डिस्कस थ्रो एफ-56 कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीत लिया. इसके साथ ही भारत की झोली में पेरिस पैरालंपिक का 8वां मेडल आ गया है. इतना ही नहीं, योगेश ने लगातार दूसरे पैरालंपिक गेम्स में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है. उन्होंने इससे पहले टोक्यो गेम्स में भी यही मेडल जीता था.
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check