फराह खान की मां मेनका ईरानी के निधन के बाद अब हॉलीवुड से बुरी खबर आई है। जानी-मानी अभिनेत्री और कॉमेडियन मित्जी मैक्कल का निधन हुआ है। 93 साल की उम्र में हॉलीवुड अभिनेत्री मित्जी ने बरबैंक में आखिरी सांस ली। हालांकि, उनके निधन की वजह सामने नहीं आई है। कॉमेडियन के निधन से फैंस को गहरा सदमा लगा है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
मित्जी ने हॉलीवुड में एक लंबा समय बिताया है। उन्होंने बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक ऐसी कई भूमिकाएं निभाई हैं, जिन्हें भूल पाना नामुमकिन हैं। मित्जी ने अपना करियर छोटी उम्र में ही शुरू कर दिया था। मित्जी को अभिनय के अलावा वॉइस ओवर के लिए भी जाना जाता है।
उन्होंने स्नोर्क्स, मदर गूज एंड ग्रिम, द पेबल्स एंड बैम-बैम शो, द फ्लिंटस्टोन्स और द जेटसन जैसी कई एनिमेटेड सीरीज में अपनी आवाज से किरदारों को एक नई जान दी है। पति और कॉमेडियन चार्ली ब्रिल के साथ उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा जमी है। द एड सुलिवन शो में वह अपने पति के साथ ही नजर आई थीं, तब से मैक्कल और ब्रिल की जोड़ी दुनियाभर में मशहूर हो गई।
यह भी पढ़े :-
हरियाणा के लिए विनेश एक चैंपियन है और उसे सभी सम्मान दिए जाएंगे: सैनी
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check