शादी के 1 महीने बाद सोनाक्षी सिन्हा ने बताया मैरिज का सीक्रेट

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर की शादी को 1 महीने से अधिक का समय हो गया है। दोनों ने कुछ समय पहले अपनी वन मंथ एनिवर्सरी भी सेलिब्रेट की थी। हालही में हुंडई एफडीसीआई इंडिया कॉउचर वीक 2024 में रैंप पर वॉक करती दिखी थीं।

यहां उन्होंने डिजाइनर डॉली जे के लेटेस्ट कलेक्शन “ला वी एन रोज” के लिए रैंप वॉक किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात की। यहां सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी से जुड़ा सीक्रेट भी लोगों के साथ शेयर किया।

‘हीरामंडी’ स्टार सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले महीने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की। उनकी शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं। शादी के एक महीने बाद एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपनी शादी के लिए सिंपल वेडिंग ड्रेस क्यों चुनी।

सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर किया वेडिंग सीक्रेट
सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी वेडिंग आउटफिट का सीक्रेट लोगों से शेयर करते हुए कहा-“हमें अपने आउटफिट चुनने में पांच मिनट लगे। मेरे दिमाग में ये बिल्कुल साफ था कि अपनी शादी में मैं अपनी मां की साड़ी और उनके ज्वैलरी पहनना चाहती थी, मैंने बिल्कुल वैसा ही किया… मैं स्पष्ट थी कि मैं (अपने रिसेप्शन में) लाल साड़ी पहनना चाहती थी। ये सब मेरे दिमाग में था और हमने उस दिन इसे साकार कर दिया।”

सोनाक्षी सिन्हा ने आगे बताया कि उन्हें शुरू से ही लगता था कि सादगी भरी दुल्हन वाला फैशन वापस आना चाहिए। एक सरल और सुंदर दुल्हन बन उन्होंने इसकी मिसाल कायम की और उन्हें लगता है कि आने वाले समय में ये ट्रेंड बनने वाला है।

सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग मूवी

सोनाक्षी ने अपनी वेडिंग में मां पूनम सिन्हा की साड़ी और आभूषण पहने थे। उन्होंने एक स्लीक बन के साथ अपने लुक को पूरा किया, जबकि ज़हीर इकबाल ने कढ़ाई वाला कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था। वर्क फ्रंट की बात करें तो वो बहुत जल्द ‘हाउसफुल-5’ में दिखाई दे सकती हैं।