प्रेमिका ने दिया प्यार में धोखा तो प्रेमी ने बिच सड़क पर किया ऐसा हाल

मध्य प्रदेश के नीमच शहर में दिन दहाड़े एक चाकू बाजी की घटना सामने आई है। इसमें एक लड़के ने अपनी 19 साल की गर्लफ्रेंड पर तीन से चार बार चाकू से वार कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। मगर मौके पर जमा हुए तमाशबीन उसे फौरन अस्पताल ले जाने के बजाय उसका वीडियो बनाते रहे। वो दर्द से कराहती रही और लोग वीडियो बनाने में मस्त रहे। बाद में इसी भीड़ में से किसी ने पुलिस को कॉल किया, जिसके थोड़ी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वो तो लड़की की किस्मत अच्छी थी कि वो बच गई, वरना इस घटना में उसकी जान भी जा सकती थी।

लड़की पर चाकू से हमला
दरअसल ये वाकया नीमच शहर में गांधी वाटिका के नजदीक हुआ। आरोपी का नाम कुलदीप वर्मा है जो केसरपुरा का रहने वाला है। युवती और कुलदीप के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। पर किसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हो गई। बस इतनी सी बात को लेकर कुलदीप ने दिन दहाडे़ अपनी 19 साल की गर्लफ्रेंड पर चाकू से हमला कर दिया। दिन दहाड़े जब ये घटना हो रही थी तब आसपास काफी लोग मौजूद थे। गुस्से में अपना आपा खो बैठे लड़के ने लड़की पर तीन-चार वार किये। इसके बाद जबकि लड़की जमीन पर गिर कर तड़पती रही आरोपी कुलदीप काफी देर तक मौके पर ही खड़ा रहा। और लड़की को अस्पताल ले जाने के बजाए अपनी हरकत को सही ठहराने के लिये तमाशबीनों को तर्क देने लगा। कुलदीप ने वहां मौजूद लोगों को बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे प्यार में धोखा दिया और इसी बात की सजा उसने उसे दी है। साथ ही कुलदीप ने ये भी कहा कि वो सरेंडर करने को तैयार है।

भीड़ के सामने लड़की के बॉयफ्रेंड्स के नाम गिनाए
आरोपी इस दौरान लगातार चाकू हाथ में लिए घटनास्थल पर खड़ा रहा। इस दौरान भीड़ में किसी ने हिम्मत करके न तो आरोपी को पकड़ा और न ही लड़की की मदद करने के लिये कदम आगे बढ़ाया। तमाशा देख रहे लोगों ने उल्टा दर्द से तड़प रही लड़की का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वो दर्द से कराहती रही और लोग उसे अस्पताल ले जाने के बजाय वीडियो बनाने में जुटे रहे। आरोपी कुलदीप बेशर्मी से भीड़ के सामने युवती पर प्‍यार में धोखा देने का आरोप लगाता नजर आया। लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड के 4 और बॉयफ्रेंड्स के नाम भी सरेबाजार लोगों के सामने गिनवा दिए। आशिक बोला कितने बॉयफ्रेंड हैं तेरे अयान, रियान, आजाद, हर्षित। युवती दर्द के मारे कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं थी।

लड़की कराहती रही, लोग वीडियो बनाते रहे
इसके बाद किसी ने कैंट पुलिस को कॉल किया। पुलिस मौके पर पहुंची। एक टीम ने युवती को अस्पताल पहुंचाया। पता चला कि आरोपी कुलदीप भी मौके पर खड़ा था। पुलिस ने इस घटना में कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपी प्यार में धोखा खाने की बात कहता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि पुलिस मामले में जांच कर रही है।