राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि श्री बागड़े के सानिध्य और कुशल मार्गदर्शन में राजस्थान प्रदेश “विकसित राजस्थान” बनने की दिशा में तेजी के साथ अग्रसर होगा।”
इसी तरह उन्होंने श्री माथुर को बधाई देते हुए कहा “मुझे दृढ़ विश्वास है कि आपके कुशल मार्गदर्शन एवं आपके नेतृत्व में सिक्किम प्रदेश सुशासन के पथ पर अविराम बढ़ते हुए विकास के नित नवीन मानक स्थापित करेगा।” उन्होंने श्री बागड़े एवं श्री माथुर के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं की।
यह भी पढ़े :-
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check