Navyug SandeshNavyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check

  • HomePage
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • दुनिया
  • व्यापार
  • सम्पादकीय
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • जोक्स
  • राजनीति
Home»ट्रेंडिंग»कांग्रेस नेताओं ने थाना प्रभारी के खिलाफ पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने थाना प्रभारी के खिलाफ पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Navyug Sandesh July 19, 2024 ट्रेंडिंग, देश, मध्य प्रदेश, राजनीति, लाइफस्टाइल, लेटेस्ट न्यूज़

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कथित तौर पर एक पुलिस थाने में सुंदरकांड के मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज भोपाल पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की।
श्री सिंह और श्री पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने श्री मिश्र से मुलाकात कर सेवा शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में अशोका गार्डन थाना प्रभारी के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री पी सी शर्मा और मुकेश नायक भी शामिल रहे।

इस दौरान श्री पटवारी ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों में लोकतंत्र का मजाक उड़ाया जा रहा है। मध्यप्रदेश में सर्विस बुक की अवहेलना और उल्लंघन करने के मामले रोज दिखाई दे रहे हैं। थाने में निजी आयोजन के बाद भी संबंधित अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ये दिखा रहा है कि अधिकारी कर्मचारी भाजपा के कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उस अधिकारी के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि ऐसा नहीं होने पर कांग्रेस को भी पूरे भोपाल में थानों में इसी प्रकार सुंदरकांड के आयोजन की अनुमति दी जाए। ये पूरा मामला कल कांग्रेस के एक प्रदर्शन से जुड़ा है। कल नर्सिंग घोटाले के मामले में कांग्रेस ने अशोका गार्डन थाने तक पैदल मार्च किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने थाने में कथित तौर पर सुंदरकांड का आयोजन होता हुआ पाया।

इस संबंध में श्री सिंह ने कल शाम संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि वे नर्सिंग घोटाले से जुड़े प्रदर्शन के दौरान भोपाल के एक थाने में गए। वहां सुंदरकांड का पाठ हो रहा था। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि वे भी इतने साल मुख्यमंत्री रहे हैं, नियम कानून जानते हैं, अधिकारी कर्मचारियों की एक आचार संहिता और सेवा शर्तें होती हैं। उनमें ये कहीं नहीं लिखा है कि किसी सरकारी कार्यालय में और वो भी थाने में सुंदरकांड हो।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने थाने के वरिष्ठ अधिकारियों से इस बारे में पूछा तो पता चला कि कल किसी व्यक्ति विशेष का जन्मदिन था, उसे मनाने के लिए पुलिस की तरफ से सुंदरकांड आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस किसी नागरिक का जन्मदिन थाना परिसर में मनाना चाहती है तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी जन्मदिन होता है, उसे भी अब से थाने में ही मनाया जाए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से बातचीत कर तय किया गया है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जन्मदिन अब थाने में ही मनेगा।

इसी क्रम में उन्होंने आराेप लगाया कि सुंदरकांड आयोजन से एक पुराना जूता फेंका गया, जो पुलिस कांस्टेबल को लगा। उन्होंने कहा कि ये पूरी सरकार संविधान, सेवा शर्तों और नियम-कानूनों के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों ने अगर संविधान का पालन नहीं किया तो कांग्रेस इन्हें नहीं बख्शेगी।

वहीं भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने श्री सिंह के इस बयान पर हमला बोलते हुए कहा कि वोट बैंक की राजनीति के कारण देशविरोधी और सनातन विरोधी काम करने में माहिर ‘बंटाधार’ जी तुष्टिकरण की अपनी परंपरा को कायम रखते हुए हिंदुओं का पुन: अपमान कर गए। उन्होंने एक्स पर की गई अपनी पोस्ट में कहा कि मुहर्रम पर कुछ स्थानों पर फलस्तीन के झंडे फहराने पर श्री सिंह को कोई आपत्ति नहीं हुई।

यह भी पढ़े :-

टीम चयन में दिखा गंभीर का प्रभाव, अय्यर की हुई वापसी

Previous समुद्र में बहकर आई दुनिया की सबसे दुर्लभ और भारी भरकम व्हेल मछली
Next सीएम डॉ. यादव की घोषणा: जवान के शहीद होने पर पत्नी और माता-पिता को दी जाएगी 50-50 प्रतिशत राशि

Related Articles

शिक्षकों के मुद्दों को सदन में मजबूती से उठाएंगे आनंद पुष्कर: संजय झा

3 hours ago

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आनंद पुष्कर ने दाखिल किया नामांकन, एनडीए नेताओं ने दिखाई एकजुटता

2 days ago

मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष सलीम परवेज़ ने आनंद पुष्कर के समर्थन में मतदान की अपील की

3 days ago

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

  • Recent
  • Popular
  • Comments
  • Tags
  • शिक्षकों के मुद्दों को सदन में मजबूती से उठाएंगे आनंद पुष्कर: संजय झा

    3 hours ago
  • सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आनंद पुष्कर ने दाखिल किया नामांकन, एनडीए नेताओं ने दिखाई एकजुटता

    2 days ago
  • मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष सलीम परवेज़ ने आनंद पुष्कर के समर्थन में मतदान की अपील की

    3 days ago
  • अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कॉफी की खेती को बढ़ाने के लिए समन्वित प्रयासों का आह्वान किया

    3 days ago
  • एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

    3 days ago
  • सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 5 अक्टूबर को आनंद पुष्कर करेंगे नामांकन

    3 days ago
  • ₹1,499 के ‘जियोभारत 4G’ फोन पर मिलेगा 6 महीने का रिचार्ज फ्री

    7 days ago
  • ₹10 से खरीद सकेंगे डिजिटल चांदी, जियोफाइनेंस ने लॉन्च किया जियोसिल्वर

    7 days ago
  • आईएओएचएनएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने एसएमएस जयपुर के डा.पवन सिंघल

    1 week ago
  • लोकेशन से SOS तक, JioShield रखेगा बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर नजर

    1 week ago
  • प्रिंस सिंह राजपूत की फिल्म भारत माता की जय का ट्रेलर रिलीज

    September 22, 2023
  • कच्चा तेल 94 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव नहीं

    September 22, 2023
  • जैस्मीन भसीन ने बताया भगवान गणेश को क्यों कहा जाता है विघ्नहर्ता गणेश

    September 22, 2023
  • लाल साड़ी में फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा गईं अनन्या पांडे, अदाएं ऐसी…उड़ाई रातों की नींद

    September 22, 2023
  • ‘एनिमल’ से अनिल कपूर का फर्स्ट लुक रिलीज

    September 22, 2023
  • जानिए, Facebook के मल्टीपल प्रोफाइल फीचर के बारे में

    September 22, 2023
  • ओयो ने जनवरी-जुलाई में कॉर्पोरेट जगत से जुड़े 2,800 नए ग्राहक जोड़े : रिपोर्ट

    September 22, 2023
  • जे पी मॉर्गन अगले साल से अपने उभरते बाजार सूचकांक में सरकारी प्रतिभूतियों को करेगी शामिल

    September 22, 2023
  • 23 सितम्बर को फ़िल्मची भोजपुरी टीवी चैनल पर होगा फिल्म फरिश्ता का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

    September 22, 2023
  • सारा का पहली बार पर्दे पर दिखेगा धाकड़ अवतार, ताबड़तोड़ एक्शन कर टाइगर को देंगी टक्कर

    September 22, 2023
news milegee raahat milega raahat milega phaayada milega aaraam joke jaanie kaise jaanie jaane phaayade jaane kaise ​ jaane isake phaayade jaane any phaayade jaane ho sakata nukasaan hoga phaayada Healtht ips Health Tips health benefit Healht tips funny wife joke funny teacher joke funny pappu joke funny joke dikhega asar bas aise karen sevan
About us | Disclaimer | Terms & Conditions | Privacy Policy | Contact
Copyright © 2025 Navyug Sandesh. All rights reserved.