मल्लिकार्जुन खरगे, जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं, ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे दूसरों के घरों से कुर्सियां उधार लेकर अपना सत्ता का घर संभाल रहे हैं। पीएम मोदी ने पिछली गारंटी तो पूरी नहीं कर पाए, लेकिन अब ढिंढोरा पीट रहे हैं.
सोमवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल थे। वहां पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत तीन करोड़ घरों के निर्माण के लिए सरकारी सहायता को मंजूरी दी गई है।
मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि लोकसभा इलेक्शन को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा उन्होंने कहा की मोदी सरकार को दूसरों के घरों से कुर्सियां उधार लेकर अपना सत्ता का घर संभालना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि 17 जुलाई 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को मोदी की गारंटी दी थी कि 2022 तक हर भारतीय के सिर पर छत होगी. ये गारंटी तो खोखली निकली.खरगे ने आगे कहा कि अब फिर से पीएम मोदी 3 करोड़ आवास देने का ढिंढोरा ऐसे पीट रहे हैं जैसे पिछली गारंटी उन्होंने पूरी कर ली हो. देश सभी की असलियत जानता है।
खरगे ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी की आवास योजना में 60% घरों का अधिकांश पैसा जनता ने अपनी जेब से भरा है। सरकारी बेसिक शहरी घर औसतन के बनने में 6.5 लाख की लागत लगती है. इसमें केंद्र सरकार की तरफ से केवल 1.5 लाख दिए जाते है. और 40% योगदान राज्यों और नगरपालिका का भी इसमें होता है. अब जो बचा हुआ रह जाता है उसका पूरा बोझ जनता के सिर पर डाल दिया जाता है.
यह भी पढ़े:कैबिनेट बैठक में योगी सरकार की तरफ से तबादला नीति सहित 41 प्रस्तावों को मंजूरी
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check