जब भी हमें प्यास लगती हैं, तो सबसे पहले हमें ठंडा पानी पीने की इच्छा होती है. तब हमें ठंडा पानी अमृत से कम नहीं लगता, लेकिन ठंडा पानी हमारी सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता.आयुर्वेद के अनुसार, ठंडे पानी से हमें परहेज़ करनी चाहिए, ख़ासतौर पर खाना खाने के दौरान. खाना खाते समय ठंडा पानी पीने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है, जिसके कारण अपच व शरीर में टॉक्सिन्स एकत्रित होने की समस्या हो जाती।
गर्म पानी के फायदे :-
गर्म पानी हमारी सेहत के लिए अमृत का काम करता है. गर्म पानी पीने से कफ़ के कारण होनेवाली बीमारियों में काफ़ी फ़ायदा होता है. गर्म पानी शरीर में चर्बी को एकत्रित होने से रोकता है और यूरिनरी ब्लैडर को साफ़ करता है. आइए जानते हैं, गर्म पानी पीने के कुछ जादुई फ़ायदे.
बंद नाक से छुटकारा बंद नाक व गले की खराश से पीड़ित लोगों को गर्म पानी पीने से काफ़ी फ़ायदा होता है,
डिटॉक्सिफिकेशन में सहायक गर्म पानी पीने से शरीर में एकत्रित विषाक्त पदार्थो से छुटकारा मिलता है. इसलिए सुबह उठने के साथ गर्म पानी में नींबू व शहद डालकर पीने की सलाह दी जाती है.
गर्म पानी पीने से डाइजेस्टिव सिस्टम ऐक्टिवेट होता है और शरीर का मेटाबॉलिज़्म भी सुधरता है.
गर्म पानी आंत में रक्त का प्रवाह को सक्रिय करता है, जिसके कारण पेट साफ़ होने में मदद मिलती है.
स्किन इंफ्लेमेशन में असरदार गर्म पानी का सेवन करने से पित्त घटता है, जिसके कारण स्किन इंफ्लेमेशन से जुड़ी समस्याओं जैसे एक्ने व रैशेज़ से आराम मिलता है. इतना ही नहीं, गर्म पानी टिशूज़ में रक्त के प्रवाह को तेज़ करता है, नतीजतन दर्द इत्यादि से आराम मिलता है. अब आपको समझ में आ गया होगा कि माहवाही के दौरान गर्म पानी पीने की सलाह क्यों दी जाती है. इसके अलावा तेल व घी इत्यादि का सेवन करने के बाद भी गर्म पानी पीने लाभदायक होता है, इससे चिकनाई पेट में जमती नहीं है.
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check