बच्चे हो या बड़े फास्ट फूड के साथ मिलने वाली मायोनिस सभी को बड़ी ही पसंद आती है। ज्यादातर लोग बर्गर हो या फिर मोमोज सभी इन चीजों को खाना काफी पसंद करते हैं। इसके साथ सर्व की जाने वाली मेयोनीज भी लोगों को बहुत लुभाता है। ज्यादातर होटल और बाहर रेस्टोरेंट में स्नैक्स के साथ मेयोनीज को परोसा जाता है।क्या आपको पता है इसका ज्यादा सेवन हानिकारक हो सकता है। अगर आप भी इसे खाने के शौकीन हैं, तो मेयोनीज से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जरूर जान लीजिए,
- मेयोनीज का स्वाद आपको मोटा बना सकता है। इसका स्वाद हर एक जीभ को पसंद आता है, यह सेहत के लिए बेहद खतरनाक होता है। इसे खाने से आपको मोटापे के अलावा और कुछ नही मिलता है।
- बाजार में मिलने वाली मेयोनीज में प्रिजर्वेटिव के अलावा और भी केमिकल तत्व मिले होते है। इसमें एक तत्व मिलता है जो MSG के नाम से जाना जाता है यह हमारी सेहत को काफी नुकसान दायक होता है।
- मेयोनीज का अधिक सेवन हमारे शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा देता है, इसका सीधा असर सेहत पर पर पड़ता है।
- मेयोनीज का सेवन, दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ाता है। मेयोनीज में सैचुरेटेड फैट पाया जाता है। ज्यादा मेयोनीज का सेवन आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान कर सकता है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check