हमारे घरों में सुबह की शुरुआत चाय से होती है वही कुछ लोग सुबह ब्रेकफास्ट में चाय के साथ परांठा खाना पसंद करते है. कुछ लोग इसे इतना पसंद करते है की उनका बस चले तो वो इसे डेली ही अपनी डाइट में शामिल करें। चाय और पराठा का सेवन सुबह ब्रेकफास्ट में आपको नुकसानदायक परिणाम दे सकता है. चाय के साथ परांठा ये कॉबिनेशन स्वाद में टेस्टी होता है, स्वास्थ्य के रूप में इसे अच्छा नहीं माना जाता है. सुबह के समय अक्सर लोग नाश्ते चाय के साथ पराठे का सेवन करते हैं, चाय और पराठा एक साथ खाना से शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है, आपको बता दें की चाय और पराठे का सेवन करने से लिवर के साथ साथ शरीर के कई अंगों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा पराठें को पचने में समय लेता है और इसका सीधा असर पाचन तंत्र पर पड़ता है। चाय और पराठा खाने से आपकी हेल्थ को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं आइए जानते है,
एसिडिटी
पराठे के साथ चाय पीना सेहत के लिए बेहद खतरनाक है. ये आपको बीमार कर सकती है, इसकी वजह से ब्लोटिंग और एसिड रिफ्लक्स की समस्या उत्पन्न हो सकती है क्योंकि चाय के साथ परांठे खाने से पेट में एसिड बैलेंस को नुकसान होता है, इस कारण एसिडिटी का रिस्क और अधिक बढ़ जाता है.
डायबिटीज
चाय और पराठा का अधिक सेवन आपको डायबिटीज की मरीज बना सकता है। इसकी वजह से आपके शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है। ब्रेकफास्ट में चाय और पराठा खाने से शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा अधिक बढ़ जाता है।
लिवर
चाय के साथ पराठा, लिवर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि इस में तेल की मात्रा अधिक होती है, जो लिवर को डैमेज कर सकता है। चाय और पराठा की वजह से फैटी लिवर की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
यह भी पढ़े: गर्मियों में आने वाली इस खास सब्जी के सेवन से वजन घटाने में मिलती है मदद
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check