गर्मियों में आने वाली इस खास सब्जी के सेवन से वजन घटाने में मिलती है मदद

हम सभी सेहतमंद रहने के लिए तमाम तरीके अपनाते है। हम सभी को जरूरत है एक संतुलित लाइफस्टाइल की, जिसमें आपको बता दें की प्रतिदिन व्यायाम और अच्छी आहार को शामिल करने से हम सभी फिट रहने की पूरी कोशिश करते है। हमारे लिए जरूरी है की सभी मौसम में भरपूर मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन करें साथ में जरूरी है की अच्छी नींद लें और वर्कआउट को भी अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं  हरी सब्ज़ियों को खाना हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। आपको बता दें की मौसमी सब्ज़ियां हमारे शरीर के लिए बेहद उपयोगी है हम सभी को सब्जियां ज़रूर खानी चाहिए। गर्मी के मौसम में आने वाली सब्जी जैसे लौकी, तोरी, कद्दू, आदि को हमें अपने आहार का हिस्सा बनना चाहिए। यहां हम बात कर रहे है तुरई की तोरई को डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। आइए जानते है तुरई के सेवन के फायदे

वजन

तुरई में पानी की मात्रा अधिक होती है, यह fibre से भरपूर होता है। यह वज़न कम करने में मदद करता है। फाइबर की मात्रा ज़्यादा होने की वजह से हमारा पेट  लंबे समय तक भरा रहता है।

कब्ज

तुरई में प्रचुर मात्रा में पानी पाया जाता है। इसमें प्रचुर मात्रा में सेलूलोज़ भी उपस्थित होता है, ये नेचुरल डाइटरी फाइबर होता है। तोरई सूप का सेवन कब्ज से तुरंत राहत मिलती है। यह पाचन प्रक्रिया को आसान बनाने के बाद बोवेल मूवेमेंट में मदद करता है।

एनीमिया

महिलाएं ज्यादातर एनीमिया की शिकार हो जाती हैं। आयरन की कमी के कारण खून में हीमोग्लोबिन कम हो जाता है। एनीमिया की वजह से थकान और भयानक कमज़ोरी महसूस होती है। आयरन की मदद से आरबीसी बनती है। आरबीसी के लिए विटामिन-बी12 की भी जरूरत होती है। तोरी में विटामिन-बी12 होता है जो आपको एनीमिया की समस्या से दूर रखने में मदद करता है।

इम्युनिटी

तोरी में विटामिन-सी, आयरन, मैग्नीशियम, थियामिन, रिबोफ्लेविन और ज़िंक पाए जाते है, ये आपकी इम्युनिटी को मजबूत बनाने का काम करते है। ये पेट की सूजन को कम करने में भी मदद करते है।

यह भी पढ़े:आरोपी उमर खालिद की जमानत याचिका को लेकर कड़कड़डूमा कोर्ट ने लिया फैसला