गर्मी ने दिखाया अपना प्रचंड रूप, उत्तर भारत के लोगों का गर्मी से हुआ हाल बेहाल, इन राज्यों में अलर्ट जारी

इन दिनों भारत के राज्यों में गर्मी का ऐसा प्रचंड रूप  देखने को मिल रहा है की जिसे बर्दाश्त कर पाना बड़ा ही मुश्किल है। खासकर उत्तर भारत में लू का कहर इस कदर है कि लोग सुबह 9 बजे से ही घर में बंद है बाहर निकलने से भी उन्हें डर लग रहा हैं। सुबह से ही गर्मी का कहर इस कदर शुरू हो जाता है किलोगों के छक्के छुड़ा रहा है और ये गर्मी जो रात तक लोगों को हाल बेहाल कर दे रही  है।

मौसम विभाग के द्वारा 21 मई तक कई राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की माने तो उत्तर भारत इन दिनों भीषण लू की चपेट में चल रहा है और साथ ही राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली जैसे राज्यों में 17 मई से लेकर 21 मई तक भयंकर लू चलने की आशंका जताई है। जिससे निपटना बड़ा ही मुश्किल नजर आ रहा है जरूरी ये है कि सभी अपने घरों में ही रहें सावधानी बरतें।

लू का अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी राजस्थान में भी लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है मध्य प्रदेश, झारखंड, बंगाल में तटीय इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है और राज्य जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान के लिए लू को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गर्मी का प्रकोप दिन पर दिन इस कदर बढ़ता जा रहा है की लोगो का हाल बेहाल है, दिल्ली की बात करें तो यह का नजफगढ़, सबसे ज्यादा गर्म दर्ज किया गया। नजफगढ़ में  शुक्रवार के अधिकतम टेंपरेचर को 47 डिग्री सेल्सियस तक नोट किया गया।ऊना  की बात करे तो शुक्रवार को 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। आगरा में 46.9 डिग्री सेल्सियस, चंडीगढ़ में 44.5 डिग्री सेल्सियस, राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस और दिल्ली के आयानगर का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्यिसयस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश, गुजरात के कई इलाकों में 17-21 मई तक, बिहार में 17-20 मई तक, झारखंड में 19-20 मई, उत्तर मध्य प्रदेश में 18-21 मई, बंगाल में 18-20 मई और ओडिशा में 20-21 मई को हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। बता दें जब मैदानी इलाकों में टेंपरेचर 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच जाता है और पहाड़ी इलाकों में यह टेंपरेचर 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तो ऐसे इस स्थिति को हीटवेव माना जाता है।

यह भी पढ़े: इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने देश के युवाओं को मंदिरों से जोड़ने के लिए बताया एक नायाब तरीका