प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए आज असम के नलबाड़ी में पहुंचे है यहां पर उनकी इस रैली में उनके प्रशंसक भारी संख्या में एकत्रित हुए है। रैली में पीएम मोदी ने रामनवमी के उपलक्ष में वहां मौजूद सभी लोगों को आज के लिए बधाई दी। पीएम मोदी ने कुछ खास अंदाज में रामलला के सूर्य तिलक का आह्वान किया उन्होंने फोन की फ्लैश लाइट को जला कर लोगों से रामलला के सूर्य तिलक से जुड़कर आह्वान करने को कहा। आज इस पावन दिन पर पूरे देश में एक अलग ही माहौल है रामनवमी के उपलक्ष आप ये भगवान श्रीराम का जन्मदिन 500 साल बाद वापस आया है, ये हम सभी के लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है, उन्हें अपने घर में जन्मदिन मनाने का सौभाग्य मिला है।
पीएम मोदी ने असम में रैली को संबोधित करते हुए कहा की आज हमारे यहां रामनवमी का ऐतिहासिक अवसर है सालों बाद आया है ये लंबा इंतजार करीब 500 वर्षों के इंतजार के बाद बाद आया है जोकि इस बार भगवान राम को अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए है।अयोध्या की पवित्र नगरी में प्रभु राम का सूर्य तिलक की किया जाएगा और उनका जन्मदिन भी अयोध्या की पवित्र नगरी में मनाया जाएगा।
लोकसभा चुनाव को लेकर नलबाड़ी में पीएम मोदी ने कहा नतीजा का इंतजार नही कर रहे है क्योंकि चार जून को नतीजा क्या होगा ये उन्हे साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने आगे 2014 की बात याद दिलाते हुए कहा की इस बार फिर मोदी आपके बीच एक उम्मीद लेकर आया है। 2019 में भी आए थे 2024 में अब फिर एक बार मोदी असम की धरती पर आया है लेकिन इस बार गारंटी लेकर आया है। मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी।
पूर्वोत्तर तो खुद ही मोदी की गारंटी का गवाह है ऐसा कहते हुए मोदी ने कहा की आज पूरे भारत में ही मोदी की गारंटी चल रही है। इसके बाद मोदी ने विपक्ष पर निशान साधते हुए बोला की कांग्रेस द्वारा पूर्वोत्तर को सिर्फ समस्याएं हो दी गई है, भाजपा की वजह से पूर्वोत्तर अब संभावनाओं का स्रोत बना चुका है कांग्रेस पर इस्जाम लगाता की इन्होंने सिर्फ ने अलगाववाद को खाद पानी दिया, और मोदी ने पूर्वोत्तर को गले लगाया है। यहां पर हमने हमेशा से ही शांति और सुरक्षा रहने के लिए अग्रसर प्रयास किए है। कांग्रेस 60 सालों से पूरे भारत पर छाई हुई थी लेकिन वो कोई भी सुधार करने में असफल रहे लेकिन मोदी ने 10 वर्षों में वो सबकुछ करके दिखा दिया।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check