पहले से शादीशुदा ये कपल फिर से एक बार चर्चा में है हम बात कर रहे है अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की इनको लेकर हर कोई बातें कर रहा है की इस कपल ने अपनी शादी बड़ी ही सीक्रेटली कर ली है, अब ये रूमर्स सुनने में आ रही हैं। दोनो तलाकशुदा कपल ने अपनी शादी को टूटते हुए देखा है।
मीडिया के अनुसार एक्टर सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी ने आज तेलंगाना के वानापर्थी जिले के श्रीरंगपुर में श्री रंगनायकस्वामी मंदिर में शादी की है। यह कपल कई दिनों से अपने अफेयर की वजह से सुर्खियों में था। पिछले काफी दिनों से इन दोनों की शादी की खबरें समाचार की खास खबर का हिस्सा बनी हुई थीं। इस कपल ने साथ में महा समुद्रम 2021 में फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया था।
अदिति राव हैदरी और उनके लंबे समय से बने हुए बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ को लेकर यह बहुत बड़ी शॉकिंग खबर है की बिना किसी को भनक के दोनो का रिश्ता शादी के बंधन में बदल गया है।
अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ के अफेयर की खबरें काफी समय चली आ रही हैं। यहां तक कि बीते साल से यह अफवाह है कि दोनों एक दूसरे को कई दिनों से डेट कर रहे थे, इन दोनों कलाकारों को कई बार एक साथ देखा गया है। दोनो ने अपने प्यार को शादी के बंधन में बंध लिया है। इस कपल ने शादी कर अपने रिश्ते पर शादी की मुहर लगा दी है। इनके फैंस को अब इनकी फोटोग्राफ्स का बेसब्री से इंतजार है।
यह भी पढ़े:ज्यादा तनाव कही बन न जाएं बीमारियों का कारण
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check