प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी तत्व है इसकी सहायता से मांसपेशियों में मजबूती आती है। प्रोटीन के अगर अच्छे स्रोत की बात करें तो दालों और फलियों में भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जैसा कि हम सभी को पता है की प्रतिदिन आहार में हमें कार्ब, प्रोटीन और फैट की मात्रा अवश्य शामिल करनी चाहिए। तो हर व्यक्ति की जरूरत के हिसाब से प्रोटीन की मात्रा भी अलग अलग होती है, जो शारीरिक मेहनत ज्यादा करते है उनके लिए प्रोटीन की मात्रा उनके सेवन में अधिक होनी चाहिए। हम सभी को सही मात्रा में प्रोटीन लेना अति आवश्यक है जिससे हमारी मांसपेशियां मजबूत बन सके। पुरुषों हो या महिलाए दोनो के लिए भी डाइटरी प्रोटीन जरूरी है। प्रोटीन का सेवन सेहतमंद लाइफस्टाइल बनाए रखने में मदद करता है। प्रोटीन में पाया जाने वाला अमीनो एसिड शरीर के मांसपेशियों की कोशिकाओं और बिल्डिंग ब्लॉक्स के लिए आवश्यक है।
हमारे शरीर में कई अमीनो एसिड पाए जातें है। शरीर में अमीनो एसिड की आपूर्ति के लिए प्रोटीन का सेवन बेहद जरूरी है। एंजाइम्स के निर्माण के लिए प्रोटीन का उपयोग किया जाता है।
प्रोटीन की खुराक हर एक व्यक्ति में अलग होती है। पुरुष में अलग और महिलाओं में अलग होती है। प्रोटीन की सही खुराक के लिए कई फैक्टर्स होते है जैसे लंबाई, वजन, उम्र, सेहत और एक्टिविटी का स्तर भी देखना पड़ता है। प्रोटीन के सेवन के लिए कई फूड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानें इसके सेवन के फायदे,
- प्रोटीन बार बार लगने वाली भूख को शांत करने का काम करता है।
- प्रोटीन का सेवन हृदय को स्वस्थ रखता है।
- प्रोटीन का सेवन इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है
- प्रोटीन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में सहायक है।
- प्रोटीन का सेवन से हड्डियां मज़बूत करने में सहायक है।
- प्रोटीन मसल्स मास बढाकर, इनको मजबूत बनाता है।
- प्रोटीन के सेवन से एनर्जी का स्तर बढ़ता है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check