आंखों का कमजोर होना आम समस्या बन गई है। आंखों के कमजोर होते ही तुरंत चश्मा चढ़ जाता है जो कई बार सिर दर्द भी बन जाता है। ये ना केवल कई बार आपके लुक को खराब कर देता है बल्कि बिना चश्मे के देखना भी मुश्किल हो जाता है। आंखों पर चश्मा चढ़ने की कोई फिक्स उम्र नहीं है ये बच्चों, युवा और बुजुर्गों के किसी भी उम्र में चढ़ जाता है। हालांकि चश्मा लगने का मुख्य कारण खानपान और खराब लाइफस्टाइल ही है। अगर आपके घर में भी कोई बच्चा या फिर किसी वयस्क की आंखों की रोशनी कम है और उसके चश्मा लगा हुआ है तो आप इन घरेलू तरीकों को अपनाकर चंद दिनों में ही चश्मा उतरवा सकते हैं।आज हम आपको बताएँगे घरेलू नुस्खे जो चश्मे से इंस्टेंट छुटकारा पाने में करेगा मदद।
हरी सब्जियां
हरी सब्जियां आंखों के लिए फायदेमंद होती हैं। इसलिए हरी सब्जियों का सेवन रोज करें। अगर किसी वजह से हरी सब्जियां खाना पसंद नहीं है तो सूप बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।
बादाम का सेवन
बादाम खाने से दिमाग के अलावा आंखों की रोशनी भी तेज होती है। इसका इस्तेमाल रोज करना चाहिए। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड के अलावा विटामिन ई होता है जो आंखों की रोशनी के लिए लाभकारी है। इसके अलावा बादाम को रातभर भिगोकर पीस लें। इस मिश्रण को पानी में मिलाकर पीने से भी फायदा होता है।
बादाम, मिश्री और सौंफ का मिश्रण खाएं
बादाम, मिश्री और सौंफ का मिश्रण आंखों की रोशनी के लिए अच्छा रहता है। इन सभी चीजों को पीसकर एक डब्बे में भरकर रख लें। रोज सोने से पहले एक गिलास दूध में करीब एक चम्मच पाउडर को डालें। ऐसा करने से आंखों को फायदा होगा।
रोजाना खाएं आंवला
आंवला सेहत के लिए फायदेमंद होता है। खासतौर पर आंखों के लिए। आंवले में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जैसे कि विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट। विटामिन सी आंखों के लिए बहुत जरूरी होता है।
रोज करें व्यायाम
व्यायाम करना सेहत के लिए अच्छा होता है। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए भी कई व्यायाम हैं। इन व्यायाम से आप अपनी आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं।
जानिए बादाम और सेंधा नमक का नुस्खा जो झुर्रियां हटाकर चेहरे को बनाएगा चमकदार
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check