क्या आपका मासिक चक्र अनियमित है? जानें यह PCOS का संकेत हो सकता है

महिलाओं के स्वास्थ्य में मासिक धर्म चक्र (Periods) का नियमित होना बहुत अहम माना जाता है। लेकिन आधुनिक जीवनशैली, तनाव और खानपान की आदतों के कारण अनियमित पीरियड्स आम होती जा रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इसे हल्के में लेना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है और कभी-कभी यह PCOS (Polycystic Ovary Syndrome) जैसी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है।

PCOS और अनियमित पीरियड्स का संबंध
PCOS महिलाओं में हार्मोन असंतुलन की स्थिति है, जिसमें पुरुष हार्मोन (Androgen) की मात्रा बढ़ जाती है। इससे अंडाशय में कई छोटे-छोटे सिस्ट बन जाते हैं और मासिक धर्म का चक्र बिगड़ जाता है। लगातार अनियमित पीरियड्स, अत्यधिक बालों का बढ़ना, वजन बढ़ना और त्वचा की समस्या PCOS के आम लक्षण हैं।

तनाव (Stress) का असर
तनाव सीधे हार्मोनल संतुलन को प्रभावित करता है। जब शरीर में कोर्टिसोल (Stress Hormone) बढ़ता है, तो LH और FSH हार्मोन का स्तर असंतुलित हो सकता है, जिससे पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं। लंबे समय तक तनाव में रहने वाली महिलाएं PCOS और अन्य हार्मोनल विकारों के जोखिम में अधिक होती हैं।

अनियमित पीरियड्स के खतरे

फर्टिलिटी पर असर: PCOS के कारण अंडाणु समय पर विकसित नहीं होते, जिससे गर्भधारण मुश्किल हो सकता है।

मेटाबोलिक समस्याएं: अनियमित पीरियड्स और PCOS से इंसुलिन रेसिस्टेंस, डायबिटीज और मोटापा बढ़ सकता है।

मानसिक स्वास्थ्य: लगातार हार्मोनल असंतुलन तनाव, डिप्रेशन और चिंता की समस्या को बढ़ा सकता है।

बचाव और सावधानियां

संतुलित आहार अपनाएं। ताजे फल, सब्जियां, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड शामिल करें।

नियमित व्यायाम करें। योग, पैदल चलना और हल्की एक्सरसाइज हार्मोन संतुलन में मदद करती हैं।

तनाव कम करें। मेडिटेशन, गहरी साँसें लेना, हॉलिडे या शौक के समय का ध्यान रखना लाभकारी है।

नियमित मेडिकल चेकअप कराएं। मासिक धर्म अनियमित होने पर डॉक्टर से सलाह लें।

PCOS का समय पर इलाज हार्मोनल असंतुलन और लंबी अवधि की जटिलताओं को रोक सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि PCOS केवल फिजिकल समस्या नहीं है, बल्कि मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर भी असर डालती है। इसलिए महिलाओं को अपने शरीर की भाषा समझनी चाहिए और अनियमित पीरियड्स या अत्यधिक तनाव को अनदेखा नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

विटामिन C से भरपूर मूली, फिर भी लोग क्यों करते हैं नज़रअंदाज़