बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति श्री आरिफ मोहम्मद खान ने बिहार के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को निर्देश दिया है कि विश्वविद्यालयों के शिक्षण कार्यक्रम (Teaching Schedule) एवं परीक्षा कार्यक्रम (Examination Schedule) के साथ-साथ संकायवार प्रतिदिन संचालित कक्षाओं की विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर नियमित रूप से प्रदर्शित की जाए।
राज्यपाल ने निर्देश दिया कि विश्वविद्यालयों द्वारा वार्षिक परीक्षा कैलेंडर के साथ-साथ प्रतिदिन अद्यतन जानकारी सार्वजनिक की जाए, ताकि विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं आम नागरिकों को विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों की पारदर्शी जानकारी मिल सके।
माननीय राज्यपाल ने यह भी स्पष्ट किया कि वेबसाइट पर यह जानकारी अनिवार्य रूप से प्रदर्शित की जाए कि किस प्राध्यापक ने किस दिन, किस विषय के कितने वर्गों में शिक्षण कार्य किया है। इससे विश्वविद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था की पारदर्शिता, जवाबदेही और शैक्षणिक अनुशासन को मजबूती मिलेगी।
राज्यपाल ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में नियमित शिक्षण एवं समयबद्ध परीक्षा प्रक्रिया सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि छात्रों का शैक्षणिक हित सुरक्षित रहे और शिक्षा व्यवस्था में विश्वास बना रहे।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check