मेकअप पोते सांवली लड़की की स्कूटी भैंस से टकरा गई…
लड़की अपनी स्कूटी मैकेनिक के पास लेके गई।
लड़की- मुझे स्कूटी की सर्विस करानी है।
मैकेनिक- मैडम इंजन में दिक्कत है और ब्रेक भी सही से काम नहीं कर रहे।
लड़की- अरे वो छोटी मोटी बातें होती रहती हैं।
पहले इसका शीशा ठीक करो प्लीज😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
टीचर ने साइंस लैब में अपनी जेब से सिक्का निकाला और एसिड में डाला, फिर बच्चों से पूछा कि ये सिक्का घुल जाएगा या नहीं
बच्चा- सर, नहीं घुलेगा।
टीचर- शाबाश, लेकिन तुम्हें कैसे पता?
बच्चा- सर अगर एसिड में डालने से सिक्का घुलता, तो आप सिक्का हमसे मांगते, ना कि अपनी जेब से निकालते…😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
पप्पू- त्योहार तो कुंवारे मनाते हैं…
.
.
.
शादीशुदा लोग तो हर रोज बीवी को ही मनाते हैं…!😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
मरीज- डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है?
दरअसल मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि डॉक्टर उसका मलेरिया का इलाज करते रहे… अंत में जब वह मरा तो पता चला कि उसे टायफाइड था।
डॉक्टर- चिन्ता मत करो, हमारे अस्पताल में ऐसा कभी नहीं होता। हम अगर किसी का मलेरिया का इलाज करते हैं तो वह मलेरिया से ही मरता है।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
गुरु जी- बस इरादे बुलंद होने चाहिये, पत्थर से भी पानी निकाला जा सकता है।
लड़का- मैं तो लोहे से भी पानी निकाल सकता हूं!
गुरु जी- कैसे…?
लड़का- हैंडपंप से…!😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check