लड़की ने किया लड़के को फोन
लड़की- मैं कविता बोल रही हूं
लड़का- पूरी आती हो, तो ही बोलना
लड़के की बात सुनकर लड़की ने सिर पकड़ लिया…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
चिंटू को भोजपुरी बोलने का भूत सवार हुआ
उसने अपनी गर्लफ्रेंड को भोजपुरी में एक शायरी सुनाई
चिंटू- ताजमहल कउन चीज बा, हम एकरो से बड़ इमारत बनवा देब
मुमताज त मर के दफन भइल रहे, तोके ससुरी हम जिंदे दफना देब……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
एक आदमी बैंक से पैसे निकालने गया
कैशियर ने आदमी को देखकर कहा “पैसे नहीं है”
ये सुनकर आदमी बोला- और दो अमीरों को पैसा,
सारे पैसे लेकर भाग गए विदेश में
कैशियर ने खिड़की में से हाथ निकाला और उसकी
गर्दन दबोच कर कहा- बैंक में तो है तेरे खाते में नहीं है भिखारी…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
टीचर (राजू से)- गधे के सामने एक बोतल दारु और एक बाल्टी पानी रखा हो
तो वो क्या पिएगा?
राजू- सर दारु
टीचर- गधा सारा पानी पिएगा, अब बताओ इससे तुमने क्या सीखा?
राजू- जो दारु नहीं पीता वो गधा है
टीचर बेहोश…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
डॉक्टर- आपको कोई पुरानी बीमारी है, जो आपके शरीर को धीरे-धीरे खा रही है
मरीज- थोड़ा धीरे बोलियें डॉक्टर साहब, वो बाहर ही बैठी है….
डॉक्टर- कहिए कैसे आना हुआ
मरीज- डॉक्टर साहब लिवर में बहुत दर्द हो रहा है
डॉक्टर- शराब पीते हो?
मरीज- जी बिल्कुल पर छोटा पैक ही बनाना……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
राजू- होम्योपैथी दवा खाने का भी एक अपना मजा है
सुरेश- वो कैसे?
राजू- 4 गोली निकालो तो 6 निकल आती है,
और 2 वापस डालो तो 4 चली जाती है
इस खेल में बीमारी से ध्यान हट जाता है और मरीज
ठीक हो जाता है……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check