अखरोट खाने का सही समय: जानें कब मिलेगा सेहत को दोगुना फायदा

अखरोट को ‘सुपरफूड’ यूं ही नहीं कहा जाता। ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सिडेंट्स, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर यह ड्राई फ्रूट न केवल मस्तिष्क के लिए फायदेमंद है, बल्कि हृदय, पाचन और त्वचा की सेहत में भी अहम भूमिका निभाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अखरोट का सेवन किस समय करना सबसे अधिक लाभकारी होता है?

अक्सर लोग अखरोट को किसी भी समय खा लेते हैं — नाश्ते में, शाम को स्नैक्स के रूप में या सोने से पहले। लेकिन आयुर्वेद और पोषण विशेषज्ञों की राय है कि यदि इसे सही समय और सही तरीके से खाया जाए, तो इसके फायदे कई गुना बढ़ सकते हैं।

अखरोट खाने का सबसे सही समय – सुबह खाली पेट

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह खाली पेट अखरोट खाना सबसे ज्यादा लाभकारी होता है। रातभर शरीर उपवास की स्थिति में होता है और सुबह जब आप उसे पोषण देते हैं, तो वह उसे सबसे प्रभावी रूप में ग्रहण करता है।

सुबह 2–4 भीगे हुए अखरोट खाने से—

मस्तिष्क को आवश्यक ऊर्जा मिलती है

पाचन क्रिया सक्रिय होती है

दिनभर के लिए स्फूर्ति बनी रहती है

भूख संतुलित रहती है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है

कैसे करें अखरोट का सेवन?

रात में भिगोकर रखें: रात में 2–4 अखरोट को पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट खाएं।

छिलका हटाकर खाएं: भीगे हुए अखरोट का छिलका हटाने से उसका कसैलापन कम हो जाता है और पचाने में आसान हो जाता है।

गुनगुने पानी के साथ लें: इससे पाचन पर सकारात्मक असर पड़ता है।

दूसरे उपयुक्त समय भी जानिए:

वर्कआउट से पहले: अखरोट में एनर्जी देने वाले पोषक तत्व होते हैं, जो वर्कआउट के लिए एक प्राकृतिक एनर्जी बूस्टर की तरह काम करते हैं।

दोपहर के नाश्ते में: यदि दोपहर को कुछ हल्का और पौष्टिक खाने का मन हो तो अखरोट एक बढ़िया विकल्प हो सकता है।

नोट: रात को सोने से ठीक पहले अखरोट खाना कुछ लोगों को भारी पड़ सकता है, खासकर जिनका पाचन कमजोर है। इसलिए रात में खाने से बचें।

किन्हें सावधानी बरतनी चाहिए?

जिन लोगों को नट एलर्जी है, उन्हें अखरोट का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

यदि आप किसी विशेष बीमारी से ग्रस्त हैं (जैसे कि किडनी स्टोन या पाचन समस्या), तो डॉक्टर की सलाह से ही अखरोट लें।

यह भी पढ़ें:

क्या आप भी खाते ही नहाते हैं? यह आदत सेहत के लिए हो सकती है हानिकारक