रेखा और अमिताभ की अधूरी मोहब्बत: जब प्यार में लौटा दी गईं ‘वो दो अंगूठियां’

बॉलीवुड की दुनिया में कुछ किस्से वक़्त के साथ धुंधले नहीं होते, बल्कि समय के साथ और गहराई से दिलों में बस जाते हैं। रेखा और अमिताभ बच्चन की अधूरी मोहब्बत भी उन्हीं में से एक है। इस रिश्ते पर जितनी चुप्पी अमिताभ बच्चन ने साधे रखी, उतनी ही बेबाकी से रेखा ने इसे हमेशा अपनाया और स्वीकार किया।

रेखा ने कई इंटरव्यू में अपने टूटे दिल की परतें खोली हैं। एक ऐसा ही वाकया सामने आया जब उन्होंने बताया कि अमिताभ बच्चन ने उन्हें दो अंगूठियां तोहफे में दी थीं, जो उनके लिए सिर्फ गहने नहीं, बल्कि उनके प्यार की निशानियां थीं। रेखा उन्हें हर समय पहनती थीं — यहां तक कि सोते वक्त भी नहीं उतारती थीं।

‘सिलसिला’ से असल जिंदगी तक की कहानी
1981 में आई फिल्म “सिलसिला” में अमिताभ, रेखा और जया बच्चन एक साथ नजर आए। यह फिल्म एक शादीशुदा व्यक्ति और उसकी प्रेमिका की कहानी कहती है — और कई लोगों का मानना है कि यह फिल्म खुद उनकी असल जिंदगी से प्रेरित थी।

फिल्म के सेट पर शुरू हुई रेखा और अमिताभ की नजदीकियां, जब बच्चन हाउस तक पहुंचीं, तो जया बच्चन ने सख्ती से मोर्चा संभाल लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, जया ने रेखा को डिनर पर बुलाया और साफ कह दिया कि अब अमिताभ को छोड़ दें। उसी मुलाकात के बाद से रेखा और अमिताभ के रिश्ते में दरार आ गई।

टूटे रिश्ते, लौटी अंगूठियां
रेखा ने बताया कि जब अमिताभ ने उनके साथ फिल्में करना बंद कर दिया, तो वो अंदर से पूरी तरह टूट गई थीं। उस समय वो फिल्म “खूबसूरत” की शूटिंग कर रही थीं। उन्होंने उस फिल्म में अपने किरदार को पूरी आत्मा से जिया, ताकि निजी दर्द को पर्दे पर छुपा सकें। लेकिन इस दर्द की सबसे बड़ी निशानी तब दिखी जब उन्होंने अपने हाथों से अमिताभ की दी हुई दोनों अंगूठियां वापस कर दीं।

रेखा ने कहा, “मैंने उन्हें कभी नहीं उतारा था, लेकिन अब उन्हें पहनने का कोई मतलब नहीं था।”

यह भी पढ़ें:

गर्दन और पीठ का दर्द सिर्फ गलत पॉश्चर नहीं, ये 3 छिपी वजहें भी हो सकती हैं जिम्मेदार: जानें डॉक्टरों की राय