भारतीय रेलवे के चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) ने अप्रेंटिस के कुल 1010 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ICF की आधिकारिक वेबसाइट pb.icf.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की आखिरी तारीख:
12 जुलाई से आवेदन शुरू हो चुके हैं
11 अगस्त 2025 अंतिम तिथि है
योग्यता क्या होनी चाहिए?
आईटीआई पास उम्मीदवार: न्यूनतम 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट जरूरी
फ्रेशर्स (नॉन-ITI): सिर्फ 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं
आयु सीमा (Age Limit)
आईटीआई अभ्यर्थी: 15 से 24 वर्ष
नॉन-आईटीआई अभ्यर्थी: 15 से 22 वर्ष
आरक्षण: SC/ST को 5 वर्ष और OBC को 3 वर्ष की छूट
आवेदन शुल्क (Application Fee)
सामान्य/OBC वर्ग के लिए आवेदन शुल्क: ₹100
SC/ST/महिला/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं
शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
चयन पूरी तरह से 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
जिन अभ्यर्थियों ने कोविड काल में 10वीं पास की है, उनके लिए कक्षा 9वीं या 10वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा के प्रमाणपत्र को मेरिट लिस्ट में मान्यता दी जाएगी।
अंक समान होने पर: पहले उम्र और फिर 10वीं पास करने की तारीख को प्राथमिकता मिलेगी।
स्टाइपेंड (Stipend)
फ्रेशर्स (10वीं पास): ₹6000 प्रति माह
फ्रेशर्स (12वीं पास): ₹7000 प्रति माह
आईटीआई होल्डर्स: ₹7000 प्रति माह
यह भी पढ़ें:
चुकंदर से पाएं एनर्जी, इम्यूनिटी और ग्लो – वो भी स्वाद के साथ
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check