गर्मी और बारिश के मौसम में मच्छरों से बचने के लिए गुड नाइट, ऑल आउट जैसी इलेक्ट्रिक मशीनों का इस्तेमाल आम बात है।
लोग इन्हें एक बार प्लग में लगाकर भूल जाते हैं और मानते हैं कि इतनी छोटी-सी चीज से कोई खास बिजली खर्च नहीं होती। लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।
अगर आप भी 24×7 ऐसी मच्छर भगाने वाली डिवाइस को ऑन रखते हैं, तो ये आदत आपकी जेब पर सालाना अच्छी-खासी मार डाल रही है।
कैसे काम करती है ये मच्छर भगाने वाली मशीन?
इन मशीनों में एक छोटा-सा हीटर होता है जो लिक्विड कंटेनर को गर्म करता है। गर्म होने पर यह लिक्विड गैस में बदलता है जो मच्छरों को दूर भगाता है। लेकिन इस प्रक्रिया में लगातार बिजली की खपत होती रहती है — चाहे आप सो रहे हों या घर पर न हों।
कितनी बिजली खपत करती है?
एक मशीन 5 से 7 वॉट बिजली की खपत करती है
24 घंटे चालू रहने पर यह रोज़ाना लगभग 0.12 यूनिट बिजली खर्च करती है
यानी महीने में लगभग 3.6 यूनिट, और सालभर में 43.8 यूनिट
अगर एक यूनिट की औसत कीमत ₹5 मानी जाए, तो:
सिर्फ एक मशीन का सालाना खर्च ₹219 तक पहुंच सकता है।
दो या तीन मशीनें? तो खर्च और भी ज्यादा!
अगर घर में दो मशीनें हैं, तो सालाना खर्च ₹438 हो जाएगा।
तीन या चार मशीनें होने पर यह खर्च ₹650 से ₹875 तक जा सकता है — और यही बात आपको साल के अंत में बिजली के बिल में भारी लग सकती है।
क्या करें?
मशीन का इस्तेमाल सिर्फ जरूरत के समय करें
सोने के बाद 6-7 घंटे बाद प्लग से निकाल लें
टाइमर प्लग या स्मार्ट सॉकेट का उपयोग करें
मच्छरदानी या नैचुरल रिपेलेंट्स का भी सहारा लें
थोड़ी सी सतर्कता से आप न सिर्फ बिजली बचा सकते हैं, बल्कि सालाना सैकड़ों रुपये भी बचा सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
गाजा में इलाज की उम्मीद लिए खड़े 15 लोगों की जान चली गई, इजरायली हमले में मासूम बच्चों की भी मौत
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check