इस समय देश के ज़्यादातर हिस्सों में मॉनसून की झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश ने जनजीवन को तो प्रभावित किया ही है, लेकिन साथ ही घर के कीमती इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है।
AC और फ्रिज हर घर की ज़रूरत बन चुके हैं, लेकिन अगर बारिश में थोड़ी सी लापरवाही हो जाए, तो ये खराब होकर हजारों रुपये का नुकसान करा सकते हैं। ऐसे में थोड़ी सी समझदारी और सावधानी अपनाकर आप इनकी लाइफ बढ़ा सकते हैं और खर्च बचा सकते हैं।
बारिश के मौसम में इन बातों का रखें खास ध्यान
1. बार-बार बिजली जाने पर क्या करें?
बारिश के दौरान बिजली का अचानक आना-जाना और वोल्टेज में उतार-चढ़ाव आम बात है। इस स्थिति में बेहतर होगा कि आप अपने AC और फ्रिज का प्लग सॉकेट से निकाल दें।
इससे आप बच सकते हैं:
शॉर्ट सर्किट से
बिजली के झटकों (वोल्टेज स्पाइक) से
मशीन के जलने या फ्यूज उड़ने से
बिजली स्थिर (Stable) होने के बाद ही दोबारा प्लग लगाएं।
2. सीलन वाली दीवारों से रहें सावधान
लगातार बारिश के कारण घर की दीवारों में सीलन आ जाती है। अगर फ्रिज या AC ऐसी दीवार पर लगा हो, तो पानी से करंट लगने या सॉकेट शॉर्ट होने का खतरा बढ़ जाता है।
ऐसे में क्या करें?
उस सॉकेट से प्लग निकाल दें
जब तक दीवार पूरी तरह सूख न जाए, उपकरण न चलाएं
ज़रूरत हो तो एक्सटेंशन बोर्ड का सुरक्षित इस्तेमाल करें
3. आउटडोर यूनिट को बारिश से कैसे बचाएं?
अगर आपके AC की आउटडोर यूनिट छत या खुले में लगी है, तो बारिश का पानी सीधा यूनिट पर गिर सकता है, जिससे वह खराब हो सकती है।
बचाव के लिए:
आउटडोर यूनिट को पानी-रोधी प्लास्टिक कवर से ढक दें
जब तक यूनिट पूरी तरह सूख न जाए, AC चालू न करें
बारिश के बाद एक बार यूनिट की फिजिकल जांच जरूर करें
यह भी पढ़ें:
डायबिटीज से लेकर दिल के मरीजों तक – अर्जुन की छाल है रामबाण, फायदे जानकर आप भी चौंक जाएंगे
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check