अगर आप भी अपने फोन में नए-नए ऐप्स इंस्टॉल करते रहते हैं, तो अब अलर्ट हो जाइए। भारत सरकार ने मोबाइल यूज़र्स को चेतावनी दी है कि फर्जी मोबाइल ऐप्स के ज़रिए साइबर ठगी का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। ये ऐप्स आपकी निजी जानकारी और बैंक डिटेल्स चुराकर आपको भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा सकते हैं।
हर दिन 6,000 लोग बन रहे हैं साइबर ठगी का शिकार
गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में हर दिन करीब 6,000 लोग किसी न किसी साइबर क्राइम का शिकार हो रहे हैं। वहीं, RBI (भारतीय रिज़र्व बैंक) के मुताबिक, साइबर ठग हर साल हजारों करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर रहे हैं।
चौंकाने वाली बात यह है कि ये फर्जी ऐप्स दिखने में बिल्कुल असली लगते हैं। एक बार फोन में इंस्टॉल हो जाने पर ये ऐप्स निजी डेटा, बैंक अकाउंट की जानकारी, पासवर्ड और लोकेशन तक का एक्सेस ले लेते हैं।
सरकार ने क्या चेतावनी दी है?
National Cyber Crime पोर्टल पर दी गई सरकारी एडवाइजरी में यह सलाह दी गई है कि यूज़र्स को ऐप्स केवल विश्वसनीय स्रोतों से ही इंस्टॉल करने चाहिए:
Android यूज़र्स: सिर्फ Google Play Store से ऐप डाउनलोड करें
iPhone यूज़र्स: सिर्फ Apple App Store से ऐप इंस्टॉल करें
जहाँ संभव हो, ऐप्स को उनकी ऑफिशियल वेबसाइट से ही डाउनलोड करें
किसी भी अनजान लिंक, थर्ड-पार्टी वेबसाइट या पॉप-अप के ज़रिए ऐप इंस्टॉल करने से बचें
ऐप इंस्टॉल करने के बाद किन बातों का ध्यान रखें?
जरूरत से ज्यादा परमिशन न दें – कैमरा, माइक, लोकेशन की परमिशन तभी दें जब बहुत ज़रूरी हो।
“Only while using the app” विकल्प चुनें – ताकि ऐप लगातार आपकी जानकारी न ले सके।
अनजान या पुराने ऐप्स को समय-समय पर डिलीट करें, और फोन की सिक्योरिटी सेटिंग्स अपडेट रखें।
यह भी पढ़ें:
डायबिटीज़ में भी खाएं स्वाद से भरपूर सिंघाड़ा, जानें इसके चमत्कारी फायदे
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check