बारिश का मौसम जहां एक ओर ठंडी हवाएं, हरियाली और सुकून लेकर आता है, वहीं दूसरी ओर घर की सफाई, खासतौर पर फर्श की चमक और सुरक्षा बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन जाती है। नमी, गीले पैर और कीचड़ से फर्श जल्दी गंदा हो जाता है और फिसलन बढ़ जाती है।
लेकिन परेशान होने की ज़रूरत नहीं! कुछ साधारण घरेलू उपाय अपनाकर आप अपने फर्श को हमेशा साफ, सुरक्षित और चमकदार बनाए रख सकते हैं।
1. सिरके वाला गर्म पानी – रोज़ की गहराई से सफाई
एक बाल्टी गर्म पानी में 1 कप सफेद सिरका मिलाकर रोजाना पोछा लगाएं। इससे फर्श चमकदार बनता है और बैक्टीरिया व फंगस भी साफ हो जाते हैं।
2. बेकिंग सोडा – दाग, बदबू और नमी का दुश्मन
अगर फर्श पर जिद्दी दाग या नमी की बदबू है, तो पानी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और पोछा लगाएं। यह उपाय फ्लोर की डीप क्लीनिंग के लिए कारगर है।
3. रोज़ाना पोछा लगाना – संक्रमण से बचाव का ज़रिया
मानसून में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। इसलिए रोजाना पोछा लगाना जरूरी है ताकि घर की सफाई के साथ-साथ सेहत भी बनी रहे।
4. स्लिप-प्रूफ मैट्स – गीले पैरों को कहें ‘नो’
दरवाजों पर स्लिप-प्रूफ डोरमैट्स जरूर लगाएं और बच्चों को समझाएं कि गीले पैर लेकर घर में न चलें। इससे फर्श सूखा और सुरक्षित रहेगा।
5. गिरे हुए पानी को तुरंत पोंछें – फिसलन से बचें
अगर फर्श पर कहीं पानी गिर जाए तो उसे तुरंत सूखे कपड़े या पोछे से साफ करें। जमा हुआ पानी न सिर्फ फिसलन का कारण बनता है, बल्कि दाग भी छोड़ सकता है।
6. तेज़ केमिकल क्लीनर से बचें – घरेलू नुस्खे अपनाएं
तेज़ रसायन वाले क्लीनर फर्श की प्राकृतिक चमक को नुकसान पहुंचा सकते हैं। सिरका और बेकिंग सोडा जैसे प्राकृतिक विकल्प ज़्यादा सुरक्षित और प्रभावी होते हैं।
7. नीम की पत्तियां – नैचुरल कीटाणुनाशक
नीम की पत्तियों को गर्म पानी में उबालकर उस पानी से पोछा लगाएं। इससे फर्श कीटाणुरहित होता है और घर की हवा भी शुद्ध बनी रहती है।
यह भी पढ़ें:
चार्जर से आग या ब्लास्ट का खतरा! क्या आप भी कर रहे हैं ये भूल
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check