AIIMS (ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) नई दिल्ली ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जाम (CRE) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती परीक्षा ग्रुप B और ग्रुप C के विभिन्न पदों के लिए आयोजित की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
आवेदन की शुरुआत: 12 जुलाई 2025
अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2025
आवेदन वेबसाइट: aiimsexams.ac.in
परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड
प्रीलिमिनरी सूची (Status List): 7 अगस्त 2025 को जारी होगी।
संभावित परीक्षा तिथियां: 25 और 26 अगस्त 2025
एडमिट कार्ड: परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले डाउनलोड किए जा सकेंगे।
एग्जाम सेंटर: देश के प्रमुख राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बनाए जाएंगे।
(जानकारी परीक्षा से 7 दिन पहले वेबसाइट पर उपलब्ध होगी)
आवेदन शुल्क
श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी ₹3000
एससी / एसटी ₹2400
दिव्यांग शुल्क मुक्त
नोट: भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा। डाक द्वारा कोई सूचना नहीं भेजी जाएगी।
परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)
परीक्षा मोड: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
समय: 90 मिनट
प्रश्नों की संख्या: 100 (Objective Type)
अंक: 400 (प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का)
विभाजन: पेपर 5 सेक्शन में बंटा होता है, हर सेक्शन में 20 प्रश्न होते हैं।
अधिक जानकारी
सीआरई 2025 से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां और अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर प्राप्त की जा सकती हैं।
यह भी पढ़ें:
डायबिटीज़ में भी खाएं स्वाद से भरपूर सिंघाड़ा, जानें इसके चमत्कारी फायदे
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check