मजेदार जोक्स: आई लव यू शब्द का अविष्कार

टीचर- आई लव यू शब्द का अविष्कार किस देश में हुआ?
चिंटू- चीन में
टीचर- वो कैसे?
चिंटू- क्योंकि इसमें सारे चाइनीज गुण हैं
न कोई गारंटी न कोई वारंटी,
चले तो चांद तक, न चले तो शाम तक……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

**************************************************************************************

एक सज्जन बता रहे थे कि
वो पिछले 20 वर्षो से गीता के उपदेश सुनते आ रहे हैं
पता करने पर पता चला कि
गीता उनकी धर्मपत्नी का नाम है……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

**************************************************************************************

ट्रेन में लिखा था, ‘बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री होशियार’
उसी ट्रेन में चिंटू भी जा रहा था
उसने ये लाइन पढ़ी और बोला- वाह, जो टिकट न खरीदे वो होशियार
हमने जो खरीद के रखी है, तो हम बेवकूफ हैं क्या?😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

**************************************************************************************

एक आदमी कॉकरोच को मार रहा था
मरने से पहले कॉकरोच ने आदमी से आखिरी बार कहा- मार दे मुझे डरपोक कहीं के
तू मुझसे इसलिए चिढ़ता है, क्योंकि तेरी बीवी मुझसे डरती है तुझसे नहीं…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

**************************************************************************************

जज (महिला से)- आपको अपनी सफाई में क्या कहना है
महिला- अब मैं क्या बोलूं? मेरे यहां सफाई नौकरानी करती है
इस बारे में तो वही ज्यादा अच्छी तरह बता सकती है……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

**************************************************************************************

टीचर- बताओ बादल काले क्यों होते हैं?
चिंटू- रोज धूप में घूमेंगे तो काले हो जायेंगे…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

मजेदार जोक्स: मेरी बेटी का ख्याल रखना