सुबह उठते ही गर्म पानी पीना आजकल वेट लॉस या पेट साफ करने के लिए एक आम आदत बन गई है। कुछ लोग इसे हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने का उपाय भी मानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर दिन खाली पेट गर्म पानी पीना, खासकर गर्मियों में, आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है?
जी हां, आयुर्वेद और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्मियों में यह आदत आपके शरीर के नेचुरल संतुलन को बिगाड़ सकती है। आइए जानते हैं कैसे।
❗ 1. शरीर का pH बैलेंस बिगड़ सकता है
खाली पेट गर्म पानी पीने से शरीर का एसिड और बेस का संतुलन (pH Balance) प्रभावित हो सकता है। इससे एसिडिटी, अपच और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह पाचन क्रिया को गड़बड़ा सकता है, जिससे पेट में भारीपन और जलन महसूस हो सकती है।
❗ 2. मल त्याग की प्रक्रिया हो सकती है गड़बड़
गर्म पानी पीने से कुछ दिन तो पेट साफ होता है, लेकिन रोजाना ऐसा करने से यह आपकी बॉवेल मूवमेंट यानी मल त्याग की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है। इससे मल कठोर, टिशू डैमेज और लंबे समय में कब्ज या बवासीर की समस्या हो सकती है।
❗ 3. शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन
गर्म पानी को शरीर वैसे नहीं लेता जैसे ठंडा या सामान्य तापमान वाला पानी। लगातार गर्म पानी पीने से शरीर में हाइड्रेशन लेवल गिर सकता है। खासकर गर्मियों में जब पसीना पहले से ही शरीर से पानी निकाल रहा होता है, तब गर्म पानी पीना आपको डिहाइड्रेट कर सकता है।
✅ क्या करें?
गर्मियों में सुबह-सुबह गुनगुना या नॉर्मल तापमान वाला पानी पिएं।
अगर डिटॉक्स करना है तो पानी में थोड़ा नींबू या खीरा डालकर पिएं।
जरूरत से ज़्यादा गर्म पानी पीने की आदत को तुरंत रोकें।
यह भी पढ़ें:
आम खाने के बाद भूलकर भी न करें ये 3 काम, वरना सेहत हो सकती है खराब
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check