एक पुलिसवाला चौराहे पर चेकिंग कर रहा था
पुलिसवाला (पप्पू से)- इस बैग में क्या है?
पप्पू- बताते हैं
पुलिसवाले ने फिर से पूछा- अरे क्या है इसमें?.
पप्पू- बताते हैं… बताते हैं
पुलिसवाले ने तुरंत मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुला लिया
उन्होंने जैसे ही बैग को खोला
हवलदार बोला- साहब इसमें तो बतासे हैं
पुलिसवाला (पप्पू से) – इसमें बतासे हैं तो, इतनी देर से तू बोल क्यों नहीं रहा था?
पप्पू – इत्ती देल से यही तो बता लहा था, ती इतमें बताते हैं बताते हैं…….
सुनकर पुलिसवाला बेहोश…….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
**************************************************************************************
लड़के ने लड़की से पूछा- क्या कीमत है तेरी मुहब्बत की
लड़की मुस्कुरा कर बोली- Samsung Galaxy S24
लड़का- जा बहन अल्लाह तेरा घर आबाद करे
हम खुद Nokia 1208 कि बैटरी मे कागज़ फंसा कर गुजारा कर रहें हैं……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
**************************************************************************************
दो औरतें आपस में बात कर रही थीं
पहली बोली- पता है बहन, अचानक मेहमान आने पर विदेशों में कहते हैं,
O dear what a surprise?
दूसरी बोली- और अपने इंडिया में कैसे कहते हैं?
पहली बोली- इनको भी अभी मरना था यहां……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
**************************************************************************************
राजू ने अपना एक्स-रे करवाया
डॉक्टर- आपके एक्स-रे में आपकी हड्डी टूटी हुई है
राजू- चलो भगवान का शुक्र है कि एक्स-रे में ही टूटी है,
अगर सच में टूटी होती तो काफी खर्चा होता……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
**************************************************************************************
पप्पू (गप्पू से)- क्या हुआ, उदास क्यों हो?
गप्पू- मत पूछो यार, बहुत दिनों से मेरी गर्लफ्रेंड कह रही थी कि सरप्राइज दूंगी
पप्पू- फिर क्या हुआ?
गप्पू – मुझे क्या पता था कि वो मुझे ब्लॉक कर देगी….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
**************************************************************************************
टीचर- बताओ छिपकली दीवार पर क्यों चलती है?
पप्पू- मैम हम भी तो जमीन पर चलते हैं,
छिपकली ने कुछ कहा क्या……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check