RRB ALP 2025: असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, 15 जुलाई को होगा CBAT

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती 2025 के लिए CBAT (Computer Based Aptitude Test) की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा 15 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा से जुड़ी जानकारी उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in और अन्य क्षेत्रीय वेबसाइटों से प्राप्त कर सकते हैं।

📅 CBAT परीक्षा से जुड़ी मुख्य बातें:
परीक्षा तिथि: 15 जुलाई 2025

परीक्षा मोड: कंप्यूटर आधारित (CBAT)

एडमिट कार्ड: परीक्षा से 4 दिन पहले जारी होगा

SC/ST उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर और तिथि देखने का लिंक 10 दिन पहले जारी होगा

एडमिट कार्ड केवल वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा, किसी को डाक से नहीं भेजा जाएगा

🔍 RRB ALP CBAT 2025 की तारीख ऐसे देखें:
rrbcdg.gov.in पर जाएं

होमपेज पर “RRB ALP CBAT Exam Date 2025” लिंक पर क्लिक करें

स्क्रीन पर एग्जाम शेड्यूल दिखाई देगा

शेड्यूल को चेक करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें

📎 डायरेक्ट लिंक से आप परीक्षा तिथि और शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

🪪 CBAT में क्या जरूरी है साथ ले जाना?
बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए परीक्षा केंद्र पर मूल आधार कार्ड या ई-आधार का प्रिंटआउट ले जाना अनिवार्य है।

बिना आधार वेरिफिकेशन के परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।

🧾 चयन प्रक्रिया क्या है?
इस परीक्षा में वे उम्मीदवार शामिल होंगे जिन्होंने CBT-1 और CBT-2 में सफलता प्राप्त की है।

CBAT में सफल अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

इस पूरी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय रेलवे में कुल 9,970 असिस्टेंट लोको पायलट पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

यह भी पढ़ें:

मच्छर जितना छोटा जासूस! चीन ने बनाया माइक्रो मिलिट्री ड्रोन, कैमरा भी है फिट