गर्मियों में जैसे ही नल खोलते हैं, उसमें से तपता हुआ पानी निकलता है, जो दिनभर की थकान को और बढ़ा देता है। इसकी असली वजह होती है छत पर रखी प्लास्टिक की पानी की टंकी, जो दिनभर सूरज की तेज़ धूप में तपकर तंदूर जैसी बन जाती है। धूप की गर्मी टंकी की बाहरी सतह को गर्म करती है और धीरे-धीरे वही गर्मी पानी में पहुंच जाती है। लेकिन कुछ आसान उपाय अपनाकर आप इस समस्या से बच सकते हैं।
1. सफेद या सिल्वर कवर से करें टंकी की सुरक्षा
टंकी को धूप से बचाने का सबसे असरदार तरीका है उसे थर्मल इंसुलेटिव कवर से ढकना। सफेद या सिल्वर रंग की शीट सूरज की किरणों को परावर्तित करती है और गर्मी को टंकी में जाने से रोकती है। ये शीट्स मार्केट में ₹500 से ₹1500 में आसानी से मिल जाती हैं। अगर ये न मिलें तो घर की पुरानी चादर या बोरी को पानी में भिगोकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
2. टंकी को सीधे छत पर न रखें
अगर टंकी सीधे छत पर रखी है तो नीचे से भी गर्मी उसमें ट्रांसफर होती है। इससे बचने के लिए टंकी के नीचे लकड़ी का फ्रेम या थर्मोकोल की शीट रखें ताकि टंकी और छत के बीच गैप बना रहे। यह छोटा सा बदलाव पानी को काफी हद तक ठंडा बनाए रखता है।
3. छत पर बिछाएं ग्रीन मैट या गीली दरी
छत का तापमान कम करने के लिए टंकी के आसपास ग्रीन ग्रास मैट बिछाना एक बेहतरीन उपाय है। यह छत को ठंडा बनाए रखता है और टंकी पर पड़ने वाली परावर्तित गर्मी को भी घटाता है। अगर ग्रीन मैट उपलब्ध नहीं है तो गीली दरी या बोरा भी उसी तरह प्रभावी है।
4. टंकी को छाया या शेड में रखें
अगर संभव हो तो टंकी को किसी ऐसी जगह रखें जहां सीधी धूप न पड़े — जैसे कि दीवार की ओट में, किसी लोहे की छत के नीचे या किसी स्थायी शेड के अंदर। यह एक स्थायी समाधान है और बार-बार ठंडक के उपाय करने की जरूरत नहीं पड़ती।
5. पाइप की भी करें इंसुलेशन
टंकी ठंडी करने के साथ-साथ यह भी ज़रूरी है कि पानी ले जाने वाले पाइप भी धूप से सुरक्षित हों। धूप में पड़े पाइप से पानी फिर गर्म हो सकता है। इसके लिए पाइप पर इंसुलेशन टेप लपेटें या उन्हें छायादार हिस्से से गुजारें। आप चाहें तो टंकी पर रिफ्लेक्टिव व्हाइट पेंट भी करवा सकते हैं जिससे सूरज की गर्मी टंकी तक पहुंच ही न पाए।
यह भी पढ़ें:
आम खाने के बाद भूलकर भी न करें ये 3 काम, वरना सेहत हो सकती है खराब
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check