कहां हैं सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेज? पूरी लिस्ट और सीट डिटेल्स देखें

NEET UG 2025 का रिजल्ट जारी होते ही अब MBBS में दाखिले की प्रक्रिया यानी काउंसलिंग की तैयारियां ज़ोर पकड़ चुकी हैं। इस मौके पर हर NEET कैंडिडेट और उनके परिवार के मन में सवाल उठता है—देश में कितनी MBBS सीटें हैं? कहां सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेज हैं? और किस राज्य में मेडिकल में दाखिले के सबसे ज्यादा मौके मिलते हैं? आइए इन सभी सवालों का आसान जवाब जानते हैं।

📊 देश में कितने मेडिकल कॉलेज?
नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) के अनुसार वर्ष 2025 तक देशभर में कुल 718 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। ये कॉलेज तीन श्रेणियों में आते हैं:

सरकारी मेडिकल कॉलेज

निजी मेडिकल कॉलेज

ट्रस्ट द्वारा संचालित कॉलेज

📍 किस राज्य में सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेज?
राज्य मेडिकल कॉलेज की संख्या
उत्तर प्रदेश 86
महाराष्ट्र 80
तमिलनाडु 77
कर्नाटक 73
तेलंगाना 65
राजस्थान 43
गुजरात 41
आंध्र प्रदेश 38
पश्चिम बंगाल 38

🎓 देश में कुल MBBS सीटें: 1.18 लाख से अधिक
NMC के अनुसार, साल 2025 में भारत में कुल MBBS सीटों की संख्या 1,18,190 है। इनमें सरकारी और निजी दोनों प्रकार की कॉलेजों की सीटें शामिल हैं।

📍 किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें हैं?
राज्य MBBS सीटें
कर्नाटक 12,545
उत्तर प्रदेश 12,475
तमिलनाडु 12,050
महाराष्ट्र 11,846
तेलंगाना 9,040
गुजरात 7,250
आंध्र प्रदेश 6,785
राजस्थान 6,475

🧮 MBBS की एक सीट = 20 छात्र
इस साल NEET UG 2025 के लिए लगभग 22 लाख छात्रों ने आवेदन किया था। इनमें से 20.8 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 12.36 लाख छात्र पास हुए हैं। जबकि देशभर में MBBS की सीटें मात्र 1.18 लाख हैं, यानी हर एक सीट के लिए करीब 20 छात्रों की प्रतिस्पर्धा है।

यह भी पढ़ें:

लीड्स में ‘विराट कोहली रूम’ की कहानी: टेस्ट से संन्यास के बाद भी छाया है विराट का जलवा