आपके पॉकेट में फिट होने वाले 5 सबसे छोटे मोबाइल फोन्स

बाजार में जहां बड़ी-बड़ी स्क्रीन और दमदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स का बोलबाला है, वहीं मिनी मोबाइल फोन्स की भी एक अलग ही फैन फॉलोइंग है।
ये छोटे-से फोन्स दिखने में भले ही खिलौनों जैसे लगते हैं, लेकिन कॉलिंग, मैसेजिंग और ड्यूल सिम जैसी बेसिक जरूरतें बड़ी ही स्मार्टली पूरी कर लेते हैं।
अगर आप भी कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल मोबाइल की तलाश में हैं, तो ये लिस्ट आपके लिए है:

Zanco Tiny T1 — अंगूठे जितना छोटा फोन
Zanco Tiny T1 को दुनिया का सबसे छोटा मोबाइल फोन माना जाता है।
इसका साइज़ एक अंगूठे जितना है और वजन सिर्फ 13 ग्राम।
इसमें OLED स्क्रीन, अल्फान्यूमेरिक कीपैड, माइक्रोफोन और स्पीकर जैसे जरूरी फीचर्स मौजूद हैं।
इसकी 200mAh बैटरी लगभग 3 घंटे की टॉकटाइम देती है।

Galaxy Star — माचिस जितना मोबाइल
Galaxy Star एक ड्यूल सिम मिनी फोन है, जिसका साइज माचिस की डिब्बी जितना है।
इसमें छोटी सी स्क्रीन नहीं, बल्कि टाइट कीपैड है और कॉल/मैसेज जैसे बेसिक कामों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
इसका साइज सिर्फ 67.8 x 27.8 x 12.4 mm है, जो इसे एक अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट फोन बनाता है।

Skyshop LBSTAR BM10 — छोटा फोन, बड़ा काम
Skyshop LBSTAR BM10 की स्क्रीन सिर्फ 0.66 इंच है, लेकिन इसमें 32MB RAM और 32MB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
ज़रूरत पड़ने पर इसमें मेमोरी कार्ड भी लगाया जा सकता है।
ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ ये फोन कॉम्पैक्ट होते हुए भी काफी उपयोगी है।

Blackzone Eco X — स्टाइलिश फ्लिप फोन
BlackZone Eco X एक फ्लिप डिजाइन वाला फीचर फोन है।
इसमें दी गई 1000mAh बैटरी काफी लंबा बैकअप देती है।
फोन में ड्यूल सिम, 0.3MP कैमरा, और 64MB RAM/ROM जैसे जरूरी फीचर्स मौजूद हैं।
छोटा दिखने वाला ये फोन बेसिक यूज़ के लिए दमदार ऑप्शन है।

IKALL K91 Ear Fit — पहन लो और बात करो
IKALL K91 एक ऐसा मिनी फोन है जिसे कान में पहनकर कॉल किया जा सकता है, यानी इसका डिज़ाइन ईयर डिवाइस जैसा है।
इसमें 500mAh बैटरी, 2G नेटवर्क सपोर्ट, और कॉलिंग/मैसेजिंग के सारे जरूरी फीचर्स मौजूद हैं।
जो लोग चलते-फिरते या ट्रैवल में अल्ट्रा-पोर्टेबल फोन चाहते हैं, उनके लिए ये एकदम बेस्ट है।

यह भी पढ़ें:

चार्जर से आग या ब्लास्ट का खतरा! क्या आप भी कर रहे हैं ये भूल