आई फ्लू को जड़ से खत्म करने के 5 घरेलू इलाज

गर्मी के मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, और इनमें से एक परेशानी आई फ्लू (Influenza) की है। आई फ्लू से आंखों में चुभने वाला दर्द, सूजन और जलन होती है, जो काफी तकलीफ दे सकती है। हालांकि इस समस्या का इलाज दवाओं से हो सकता है, लेकिन कुछ घरेलू उपाय भी हैं, जिनसे आप आंखों को आराम दे सकते हैं। यह बीमारी आमतौर पर धूल, बारिश और गर्मी के मौसम में फैलती है, और यह गंभीर नहीं होती, लेकिन आंखों को काफी नुकसान पहुंचा सकती है।

आई फ्लू से बचाव और इलाज के लिए कुछ प्रभावी घरेलू नुस्खे हैं जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं:

गुलाब जल:
गुलाब जल आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो आंखों की थकान और कालापन को दूर करने में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल से आंखों में आराम मिलता है और इंफेक्शन से राहत मिलती है।

केले और आलू के छिलके:
केले और आलू की तासीर ठंडी होती है, जो गर्मी को बाहर निकालने में मदद करती है। इसके लिए केले और आलू को पतले टुकड़ों में काटकर सोने से पहले आंखों पर रखें। 10 मिनट बाद इन्हें हटा लें, इससे आंखों की जलन कम हो जाएगी।

शहद का पानी:
शहद का पानी न केवल सेहत के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि यह आंखों के इंफेक्शन को भी दूर करता है। एक गिलास पानी में 2 चम्मच शहद डालकर आंखों को अच्छे से धोने से आंखों का इंफेक्शन कम होता है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट और जिंक होता है, जो आंखों की नर्व्स को रिलैक्स करता है।

गुनगुने पानी से आंखों को धोना:
आई फ्लू या किसी भी तरह के आंखों के इंफेक्शन में गुनगुने पानी से आंखों को धोना बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह आंखों को साफ करता है और इंफेक्शन को दूर करता है।

हल्दी और गुनगुना पानी:
हल्दी और गुनगुना पानी का यह नुस्खा भी आंखों के लिए असरदार हो सकता है। इसके लिए 2 चम्मच हल्दी को थोड़े से पानी में मिलाकर कॉटन से आंखों को पोछें। इससे इंफेक्शन दूर हो जाएगा।

यह भी पढ़ें:

गौतम गंभीर को ISIS कश्मीर से मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस में दर्ज कराई एफआईआर