पित्ताशय (गॉलब्लैडर) में पथरी होना एक सामान्य समस्या बन चुकी है, जिससे लोग अक्सर परेशान रहते हैं। इस स्थिति में तेज और असहनीय दर्द होता है, और इसके इलाज के लिए सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है। पित्ताशय में पथरी होने का एक प्रमुख कारण शरीर में कोलेस्ट्रॉल की अधिकता भी है, जो गॉलब्लैडर में जमा होकर स्टोन का रूप ले लेती है। खराब खानपान, मसालेदार भोजन, और पानी की कमी पित्ताशय में पथरी का कारण बन सकती है। इसके शुरुआती लक्षणों में डकारें आना, पेट फूलना, एसिडिटी और पेट में भारीपन महसूस होना शामिल हैं।
7 दिनों में पित्ताशय के दर्द से छुटकारा पाने के उपाय:
सेब का सेवन करें: अगर आप रोजाना खाली पेट 7 दिनों तक 3 से 4 सेब खाते हैं, तो पित्ताशय की पथरी का दर्द कम हो सकता है और स्टोन बाहर भी निकल सकते हैं। आयुर्वेद में इस उपाय को प्रभावी माना गया है।
एप्पल साइडर विनेगर: सेब खाने के साथ-साथ दिन में 3 से 4 बार एप्पल साइडर विनेगर को पानी के साथ मिलाकर पीने से भी पथरी की समस्या में राहत मिलती है।
कम खाना खाएं: पित्ताशय की पथरी के मरीजों को खाना कम करना चाहिए, खासकर पके हुए भोजन से बचना फायदेमंद होता है। फल सबसे अच्छा आहार है इस स्थिति में।
लिक्विड डाइट: 7 दिनों तक नारियल पानी और फल ही खाना चाहिए। दूध और दूध से बने पदार्थों से बचें, क्योंकि ये पथरी की समस्या को बढ़ा सकते हैं।
ऑलिव ऑयल का सेवन: एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल और ताजे फल के रस को मिलाकर एक ड्रिंक तैयार करें। इसे शाम 6 बजे, रात 8 बजे, और सुबह एक बार सेवन करें।
यह भी पढ़ें:
महिलाओं के लिए अलर्ट! गर्भनिरोधक गोलियों से हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check