हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के 5 आसान और असरदार घरेलू नुस्खे

अनहेल्दी खानपान और गड़बड़ाती लाइफस्टाइल के कारण आजकल हर दूसरा व्यक्ति हाई ब्लड प्रेशर (बीपी) की समस्या से जूझ रहा है। यह एक गंभीर समस्या है, जो दिल की बीमारियों, किडनी से जुड़ी समस्याओं और अन्य परेशानियों का कारण बन सकती है। इतना ही नहीं, बढ़ा हुआ बीपी आंखों पर भी असर डाल सकता है।

इसलिए समय रहते हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करना बहुत जरूरी है। इसके लिए आपको खानपान में सुधार, लाइफस्टाइल में बदलाव और कुछ प्रभावी घरेलू नुस्खों का पालन करने की जरूरत है।

आइए जानें कुछ प्रभावी घरेलू नुस्खे:

आंवले का सेवन:
एक चम्मच आंवले का रस और उतना ही शहद मिलाकर सुबह और शाम लें। इससे हाई बीपी में आराम मिलता है और यह आपके ब्लड प्रेशर को सामान्य करने में मदद करता है।

काली मिर्च:
अगर बीपी बढ़ा हुआ है, तो आधे गिलास गुनगुने पानी में एक छोटा चम्मच काली मिर्च का पाउडर मिलाएं। इसे हर दो घंटे बाद पीते रहें। यह भी हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

तुलसी और नीम:
हाई ब्लड प्रेशर के इलाज के लिए 4-5 तुलसी के पत्ते और 1-2 नीम की पत्तियां पीसकर एक गिलास पानी में मिलाकर खाली पेट सुबह पिएं। यह बीपी के लक्षणों को कम करता है।

नींबू:
हाई ब्लड प्रेशर में एक बड़े गिलास पानी में आधा नींबू का रस डालकर दिन में तीन बार पिएं। इससे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है।

लहसुन का इस्तेमाल:
लहसुन का सेवन भी हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में बहुत प्रभावी होता है। यह एक सामान्य घरेलू उपाय है, जिसे आप नियमित रूप से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

सिर्फ ट्रेलर था, पिक्चर अभी बाकी है” – मोदी सरकार की पाकिस्तान पर चोट